फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Senior officer came to be two thousand

सीनियर ऑफिसर बनने को आए दो हजार

Sun, 20 Sep 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 20 Sep 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Senior officer came to be two thousand
इलाहाबाद। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शनिवार को आयोजित रोजगार मेले में सीनियर ऑफिसर बनने के लिए दो हजार अभ्यर्थी पहुंचे। इसमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या भी 400 सौ से अधिक रही। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया गया। चयन की सूची अभी नहीं जारी की गई है। इसकी जानकारी अभ्यर्थियों को फोन के माध्यम से दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके पूर्व मेले का उद्घाटन पंजाब नेशनल बैंक के सहायक प्रबंधक अनुपम शर्मा ने किया। उन्होंने अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि मेहनत और इमानदारी से सफलता को आसानी से हल किया जा सकता है। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक की 10 सदस्यीय टीम ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि चयनित छात्रों को फोन के द्वारा सूचना दी जाएगी। साथ ही सूची रोजगार कार्यालय में चस्पा की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन देवव्रत कुमार, धन्यवाद ज्ञापन टीडी वर्मा ने किया। कमरूद्दीन अंसारी, अरविंद कुमार, विश्वमोहन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed