यूपीपीएससी : असिस्टेंट प्रोफेसर के 17 पदों पर हुआ चयन, आयोग ने जारी किया सीधी भर्ती का परिणाम
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 17 पदों पर सीधी भर्ती का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। असिस्टेंट प्रोफेसर एनेस्थीसियोलॉजी के 18 पदों में से चार पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 17 पदों पर सीधी भर्ती का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। असिस्टेंट प्रोफेसर एनेस्थीसियोलॉजी के 18 पदों में से चार पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है।
अभ्यर्थी उपलब्ध न होने/मानक से कम अंक प्राप्त करने के कारण अनारक्षित वर्ग की सात में से तीन पद, ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित चार पद, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित चार पद एवं ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित तीन पद खाली रह गए हैं। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है। चाराें अनारक्षित पदों पर पारुल त्रिपाठी, दीपिका केसरवानी, सुमन तिवारी एवं चित्रांगना गुप्ता को चयनित घोषित किया गया है।
वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर जनरल सर्जरी के 11 पदों में से आठ पदाें पर कौस्तुभ गुप्ता, रंजीत कुमार सिंह, कृष्ण मुरारी, आदर्श डांडे, अभिषेक शुक्ला, निखिल कुमार गुप्ता, संजय सिंह एवं नीरज सिंह राजपूत को चयनित घोषित किया गया है। अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण एससी श्रेणी का एक और ओबीसी श्रेणी के दो पद खाली रह गए, जिनके पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है।
इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर कार्डियोलॉजी के चार में से तीन पदों पर प्रवीण शुक्ला, विनय पांडेय एवं सौरभ नागर को चयनित घोषित किया गया है। अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण ओबीसी श्रेणी का एक पद रिक्त रह गया, जिसके पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर डेंटेस्ट्री के तीन में से दो पदाें पर नेहा सिंह एवं राजीव पाल को चयनित घोषित किया गया है। ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित एक पद अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण खाली रह गया। इसके पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है।