{"_id":"61608a7e8ebc3ed33c633d65","slug":"selection-board-results-of-remaining-subjects-of-pgt-2021-released-date-of-interview-to-be-announced-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन बोर्ड : पीजीटी-2021 के शेष विषयों के परिणाम जारी, जल्द घोषित होगी साक्षात्कार की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयन बोर्ड : पीजीटी-2021 के शेष विषयों के परिणाम जारी, जल्द घोषित होगी साक्षात्कार की तिथि
Fri, 08 Oct 2021 11:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : UPSESSB
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने शुक्रवार रात पीजीटी-2021 के शेष 11 विषयों के लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जल्द ही इनकी साक्षात्कार की तिथि घोषित की जाएगी। लिखित परीक्षा परिणाम के साथ संशोधित उत्तर कुंजी भी जारी की गई है।
चयन बोर्ड का कहना है कि विषयों विशेषज्ञों से जांच के बाद संशोधित उत्तर कुंजी जारी की गई है। अब इस उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति नहीं ली जाएगी। 11 विषयों में कु ल 1325 पद के सापेक्ष 5170 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। जल्द ही इन विषयों के साक्षात्कार की तिथि घोषित की जाएगी।
चयन बोर्ड ने शुक्रवार को पीजीटी के जिन शेष 11 विषयों का परिणाम जारी किया है। उनमें नागरिक शास्त्र में 183 पद, भूगोल 258, समाजशास्त्र 78, अर्थशास्त्र 171, इतिहास 90, हिंदी 410, कृषि 38, शिक्षा शास्त्र 30, शारीरिक शिक्षा 13, वाणिज्य 45 एवं संगीत गायन के 09 पद पर साक्षात्कार के लिए कुल 5170 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है।
विज्ञापन
चयन बोर्ड इससे पहले पीजीटी -2021 के अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, संस्कृत समेत 12 विषयों का लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर चुका है, जिसका साक्षात्कार पांच अक्तूबर से शुरू है और यह 20 अक्तूबर तक चलेगा। चयन बोर्ड को अब टीजीटी-2021 के लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित करना है।
टीजीटी में साक्षात्कार नहीं हैं, ऐसे में लिखित परीक्षा का परिणाम ही अंतिम परिणाम होगा। अब जल्द ही टीजीटी के अंतिम परिणाम जारी करेगा। चयन बोर्ड को टीजीटी-पीजीटी 2021 की भर्ती प्रक्रिया 31 अक्तूबर के पहले पूरी करना है।
आठ माह बाद शिक्षकों को विद्यालय होगा आवंटित
बेसिक शिक्षा में पारस्परिक अंतरजनपदीय तबादले पर आए शिक्षकों को आठ माह बाद विद्यालय आवंटित होगा। शुक्रवार तक सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को ऑनलाइन सूची का सत्यापन करना था। इन शिक्षकों को 12 अक्तूबर को विद्यालय आवंटित हो जाएंगे। इनका तबादला फरवरी 2021 में हुआ था। तब से जिले में आकर विद्यालय आवंटन का इंतजार कर रहे थे। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापकों के परस्पर अंतरजनपदीय तबादले का अवसर मिला था।
ऐसे में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सभी बीएसए को कहा है कि विद्यालय आवंटन की कार्रवाई एनआईसी द्वारा वेबसाइट के माध्यम से होना है। जिले में जो शिक्षक ट्रांसफर होकर आए हैं अध्यापकों की जो सूची उपलब्ध कराई गई है। उसका सत्यापन शुक्रवार तक जरूर कर दें। ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 अक्तूबर को आवंटित विद्यालय की सूची जारी होगी।