फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seeking action on Dr. Chandani for commenting on the Tablighi Jamaat

तब्लीगी जमात वालों पर टिप्पणी करने के मामले में डॉ. चंदानी पर कार्रवाई की मांग

Tue, 07 Jul 2020 11:07 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Jul 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Seeking action on Dr. Chandani for commenting on the Tablighi Jamaat
prayagraj news - फोटो : prayagraj
तब्लीगी जमात के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में जीएसवीएम कालेज कानपुर नगर की प्राचार्या डॉ. आरती लाल चंदानी पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। कोर्ट ने इस पर राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया कि एक वायरल वीडियो में डॉ. चंदानी तब्लीगी जमात के लोगों के बारे में आपत्तिजनक बात करते हुए दिखाई दे रही हैं। इसका विरोध शुरू हुआ तो उनको मेडिकल कॉलेज से हटाकर महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा लखनऊ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। 
विज्ञापन


याची का कहना है कि इन पर कड़ी कार्रवाई करने से सरकार बच रही है। इंडियन मुस्लिम फार प्रोग्रेस एंड रिफार्म नई दिल्ली की जनहित याचिका पर  मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर तथा न्यायमूर्ति एसडी सिंह की खंडपीठ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए वक्त मांगा है, जिसे मंजूर करते हुए कोर्ट ने याचिका की सुनवाई 20 जुलाई नियत की है। याची अधिवक्ता कासिफ अब्बास रिजवी का कहना है कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के विचारों का अध्यापकों व छात्रों पर व्यापक असर पड़ता है। जून माह में वायरल हुए वीडियो को लेकर यह याचिका दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed