फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   See the moon and sought the blessings of eternal luck sieve

चलनी से चांद देख मांगा अखंड सौभाग्य का आशीष

Sat, 31 Oct 2015 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 31 Oct 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। पति की मंगलकामना और अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने शुक्रवार को करवाचौथ का निर्जला व्रत रखा। दिन भर के निर्जला व्रत के बाद रात में परंपरागत रूप से चलनी से चांद को देखने के बाद अर्घ्य दिया और पति की मंगलकामना तथा अखंड सौभाग्य का आशीष मांगा। व्रत की कथा सुनी गई गई। पूजा पूरी हुई तो सुहागिनों ने पति के हाथ से  पानी पीकर दिन भर के व्रत को पूर्णता दी। इसी क्रम में घर की बड़ी-बूढ़ियों के पांव छूकर आशीष मांगा गया।
विज्ञापन


वहीं नव विवाहिताओं में पहला करवाचौथ होने की वजह से विशेष उत्साह रहा। उन युवतियों ने भी करवाचौथ का व्रत रखा जिनकी शादी तय हो गई है तो अनेक युवतियों ने भी मनपसंद जीवनसाथी की कामना से करवाचौथ का व्रत रखा। पूजा से पहले सुहागिनों ने सोलह शृंगार किया। व्रत के दिन भी तैयारियां चलती रहीं। दुल्हन की तरह सजने को कोई ब्यूटी पार्लर गया तो किसी ने घर पर ही आने के लिए बुकिंग कराई।
विज्ञापन


घर में दाल के फरे, कढ़ी, चावल, पकौड़ी, कचौड़ी, पूड़ी, खीर, शीरा सहित कई तरह के लजीज व्यंजन बनाए गए। करवा चौथ को लेकर सुबह से ही घरों में जोरशोर से तैयारियां चलती रही। इस अवसर पर घरों को भी सजाया गया। उधर, करवा, सीका और पूजा का सामान खरीदने के लिए बाजार में रौनक रही। अपनी-अपनी परंपरा के अनुसार किसी ने रात में बारह बजे से पहले तो किसी ने भोर में सरगही खाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

0 व्रत के दिन तक लगी मेहंदी
व्रत के दिन भी तैयारियां जारी रहीं। शुक्रवार को भी सिविल लाइंस, कटरा, चौक के बाजारों में मेंहदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। साड़ी की मैचिंग की चूड़ियों और सुहाग के सामानों की खरीदारी होती रही। डिजाइनर करवा के बजाय महिलाओं ने अपने हाथों से भी करवे को सजाया।
0 फ्लैट में हुई सामूहिक पूजा
फ्लैट में महिलाओं ने सामूहिक पूजा की। पूजन सामग्री के साथ तैयार होकर महिलाएं एक स्थान पर एकत्र हुई। पूजा के बाद साथ बैठकर करवे को घुमाया। खुली जगह या छत से सभी ने चांद को देखकर अर्घ्य दिया। सामूहिक रूप से पूजा होने की वजह से फ्लैट्स में विशेष रौनक रहीं।
0 वेब कैम से किए पति के दर्शन
करवा चौथ पर जिनके पति शहर से बाहर रहे, उन्होंने पूजा करने के बाद वेब कैमरे में पति से देखकर व्रत तोड़ा। वहीं जिनके पास वैब कैमरे की सुविधा नहीं थी, उन्होंने पति की फोटो देकर व्रत पूरा किया। कीडगंज की महिमा सिंह ने बताया कि उनके पति मुंबई में नौकरी करते हैं। तमाम कोशिशों के बाद में भी उन्हें छुट्टी नहीं मिली तो पति की फोटो देखकर पूजा की और उनसे बात करने के बाद व्रत खोला।

0 पतियों ने भी रखा करवा का व्रत
वैवाहिक रिश्ते और मजबूती देेने तथा जीवन संगिनी के प्रति अपने प्रेम को दर्शाने के लिए कई पतियों ने भी करवा चौथ का व्रत रखा। झूंसी के नितिन और कर्नलगंज के विनोद ने बताया कि जब पत्नी उनकी मंगलकामना के लिए निर्जला व्रत रख सकती हैं तो फिर वे क्यों नहीं। अपने जीवन साथी के प्रति प्रेम और विश्वास दर्शाने का इससे बेहतर मौका और दूसरा क्या हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed