फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Second Vande Bharat Express to operate from Banaras Railway Station to New Delhi from December 20

Vande Bharat Express: हफ्ते में छह दिन चलेगी बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन, 20 दिसंबर से मिलेगी नियमित

Sun, 17 Dec 2023 10:20 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: श्याम जी. Updated Sun, 17 Dec 2023 10:20 AM IST
सार

नई वंदे भारत एक्सप्रेस का बनारस से नंबर 22415 होगा। दिल्ली से वापसी में इसका नंबर 22416 रहेगा। 16 कोच की वंदे भारत में दो कोच एग्जीक्यूटिव कार और अन्य चेयरकार के ही रहेंगे। बनारस से इसकी रवानगी सुबह छह बजे होगी। 

विज्ञापन
Second Vande Bharat Express to operate from Banaras Railway Station to New Delhi from December 20
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 20 दिसंबर से मंगलवार छोड़ हफ्ते में छह दिन होगा। इसकी रवानगी सुबह छह बजे होगी। ट्रेन सुबह 7.30 बजे प्रयागराज आएगी। यहां इसका चार मिनट का ठहराव होगा। कानपुर रुकते हुए यह दोपहर 2:05 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे ने इसकी समय सारिणी जारी कर दी है। यह वर्तमान वंदे भारत के मुकाबले नई दिल्ली पहुंचने में पांच मिनट ज्यादा लेगी।

विज्ञापन


नई वंदे भारत एक्सप्रेस का बनारस से नंबर 22415 होगा। दिल्ली से वापसी में इसका नंबर 22416 रहेगा। 16 कोच की वंदे भारत में दो कोच एग्जीक्यूटिव कार और अन्य चेयरकार के ही रहेंगे। बनारस से इसकी रवानगी सुबह छह बजे होगी। यह प्रयागराज जंक्शन 7:30-7:34 बजे, कानपुर 9:26-9:30 बजे और दोपहर 2:05 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। नई दिल्ली से इसकी रवानगी दोपहर तीन बजे होगी। ट्रेन शाम 7:08-7:12 बजे कानपुर सेंट्रल, रात 9:11-9:15 बजे प्रयागराज जंक्शन और रात 11:05 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


देश की पहली सेमी हाईस्पीड वंदे भारत 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी के लिए चली थी। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह छह बजे चलकर दोपहर 12:08-12:10 बजे प्रयागराज जंक्शन और दोपहर दो बजे वाराणसी पहुंचती है। वाराणसी से इसकी रवानगी दोपहर तीन बजे होती है। यह शाम 4:30-4:32 बजे प्रयागराज और रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed