फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Searching for Shaista-Sabir through CCTV footage, police are probing cameras installed in Khuldabad area

Prayagraj :  सीसीटीवी फुटेज के जरिए शाइस्ता-साबिर की तलाश, खुल्दाबाद क्षेत्र में लगे कैमरों का पुलिस खंगाल रही

Mon, 08 May 2023 07:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 May 2023 07:54 AM IST
सार

अतीक की हत्या के अगले ही दिन शाइस्ता व शूटर साबिर खुल्दाबाद में गुरुद्वारे के पास स्थित जफरउल्लाह के घर पहुंचे थे। इस बात का खुलासा असद के दोस्त आतिन से पूछताछ में हुआ। उसने यह भी बताया कि 16 अप्रैल को ठहरने के बाद दोनों 17 अप्रैल को कहीं और के लिए निकल गए थे।

विज्ञापन
Searching for Shaista-Sabir through CCTV footage, police are probing cameras installed in Khuldabad area
अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन व पांच लाख के इनामी शूटर साबिर की तलाश में पुलिस अब खुल्दाबाद में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस ने न सिर्फ अपने सर्विलांस कैमरों बल्कि निजी प्रतिष्ठानों पर लगे कैमरों के फुटेज भी देखने शुरू किए हैं। यह कवायद इसलिए की जा रही है कि यह पता चल सके कि 17 अप्रैल को खुल्दाबाद में जफरउल्लाह के घर से निकलने के बाद दोनों किस रास्ते से फरार हुए।

विज्ञापन


अतीक की हत्या के अगले ही दिन शाइस्ता व शूटर साबिर खुल्दाबाद में गुरुद्वारे के पास स्थित जफरउल्लाह के घर पहुंचे थे। इस बात का खुलासा असद के दोस्त आतिन से पूछताछ में हुआ। उसने यह भी बताया कि 16 अप्रैल को ठहरने के बाद दोनों 17 अप्रैल को कहीं और के लिए निकल गए थे। इसी के बाद से पुलिस की अलग-अलग टीमें खुल्दाबाद क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी हैं। सूत्रों का कहना है कि पांच दिनों में 50 से ज्यादा कैमरों की फुटेज पुलिस टीमें खंगाल चुकी हैं।

विज्ञापन

शाइस्ता ने साबिर को दोबारा खुल्दाबाद क्यों भेजा?

पुलिस के लिए एक बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर 17 अप्रैल को फरार होने के बाद पांच लाख का इनामी साबिर दोबारा खुल्दाबाद क्यों आया। दरअसल, आतिन ने पूछताछ में यह बताया है कि साबिर दो मई को भी उसके घर आया था। हालांकि, रात में पुलिस की दबिश के दौरान वह चकमा देकर भाग निकला। पुलिस को यह सूचना मिली थी कि शाइस्ता ने ही साबिर को किसी काम से भेजा था। ऐसे में यह भी चर्चा का विषय है कि आखिर इतना जरूरी कौन सा काम था, जिसके लिए साबिर दोबारा शहर आया जबकि वह पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed