{"_id":"60eb0d7f8ebc3ec75d6f4be5","slug":"searching-for-a-friend-suspected-in-the-murder-of-a-young-man-the-incident-happened-in-kareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या में संदिग्ध दोस्त की तलाश, करेली में हुई थी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या में संदिग्ध दोस्त की तलाश, करेली में हुई थी घटना
Mon, 12 Jul 2021 08:59 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 12 Jul 2021 08:59 AM IST
सार
करेली में रहने वाले राकेश पाल (42) की हत्या के मामले में पुलिस को उसके संदिग्ध साथी की तलाश है। सीसीटीवी फुटेज से मिली तस्वीर के सहारे रविवार को दिन भर उसकी तलाश की जाती रही।
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
विस्तार
करेली में रहने वाले राकेश पाल (42) की हत्या के मामले में पुलिस को उसके संदिग्ध साथी की तलाश है। सीसीटीवी फुटेज से मिली तस्वीर के सहारे रविवार को दिन भर उसकी तलाश की जाती रही। लेकिन फिलहाल उसका कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल सका है। पुलिस का मानना है कि घटना से पहले मृतक अपने संदिग्ध साथी केसाथ ही जाता दिखा है। ऐसे में इस बात की आशंका है कि हत्याकांड में वह शामिल रहा हो या फिर उसकी कोई भूमिका हो। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।
सैदपुर निवासी राकेश की नौ जुलाई की रात हत्या कर दी गई थी। घर से कुछ दूर पर उसका शव खेत में पड़ा मिला था। दो गोलियां मारने के साथ ही उस पर धारदार हथियार से भी वार किया गया था। परिजनों ने किसी रंजिश से इंकार किया है, ऐसे में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज से उसके एक संदिग्ध साथी की तस्वीर मिली थी जिसे लेकर करेली पुलिस ने रविवार को कई जगह पर उसकी तलाश की। तस्वीर दिखाकर थाना क्षेत्र के कई गांवों में लोगों से पूछताछ की।
फिलहाल दिन भर चली जांच पड़ताल में पुलिस को कोई संदिग्ध के बारे में जानकारी नहीं दे सका। पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि संदिग्ध स्थानीय न हो और इसीलिए उसे लोग पहचान न पा रहे हों। ऐसे में अब मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई जाएगी। मोबाइल डिटेल से पता चलेगा कि उसकी आखिरी बार बात किससे हुई। गौरतलब है कि वारदात के बाद से ही मृतक का मोबाइल फोन गायब है। करेली पुलिस का कहना है कि मोबाइल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पहले शराब पिलाई, फिर मारा?
घटनास्थल पर जो हालात मिले थे, उससे इसकी भी आशंका है कि शराब पिलाने केबाद राकेश की हत्या की गई। दरअसल शव से कुछ दूरी पर ही शराब की दो खाली बोतलें व सिगरेट के पैकेट मिले। मृतक की बाइक भी पास ही में खड़ी मिली। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्यारा पूरी प्लानिंंग से आया था। उसने पहले शराब पिलाकर मृतक को नशे में धुत कर दिया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया।