फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sealed hospital running in the basement without a doctor, the operator himself was looking after the patients

Prayagraj : बिना चिकित्सक के बेसमेंट में चल रहा हास्पिटल सील, संचालक खुद देख रहे थे मरीज

Sun, 20 Oct 2024 01:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 01:28 PM IST
सार

मुख्य चिकित्साधिकारी आशु पांडेय ने बताया कि शिकायतों के बाद शनिवार को विभागीय टीम की ओर से निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके तहत जब टीम सोरांव में निरीक्षण के लिए पहुंची तो वहां संचालक खुद मरीज देख रहे थे, जबकि कोई चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ नहीं था।

विज्ञापन
Sealed hospital running in the basement without a doctor, the operator himself was looking after the patients
संगम हॉस्पिटल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न अस्पतालों में दबिश दी। इस दाैरान बेसमेंट में बिना चिकित्सक के चल रहा संगम हास्पिटल सील कर दिया गया। इसके अलावा कई अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी आशु पांडेय ने बताया कि शिकायतों के बाद शनिवार को विभागीय टीम की ओर से निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके तहत जब टीम सोरांव में निरीक्षण के लिए पहुंची तो वहां संचालक खुद मरीज देख रहे थे, जबकि कोई चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ नहीं था। इसके बाद होलागढ़ सीएचसी के नजदीक संचालित कुंवारी देवी हास्पिटल का निरीक्षण किया गया। यहां तीन मरीज एडमिट थे, लेकिन माैके पर कोई चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ नहीं था।
विज्ञापन


इस कारण हास्पिटल का पंजीकरण निलंबित करते हुए ओटी और ओपीडी चैंबर सील कर दिया गया है। वहीं शास्त्रीनगर बलकरनपुर के पास वीजे हास्पिटल का निरीक्षण किया गया। हास्पिटल में उपस्थित अमित कुमार ने बताया कि डाक्टर झारखंड गए हैं। माैके पर कोई चिकित्सक और स्टाफ नहीं मिलने के कारण पंजीकरण निलंबित कर सील कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed