{"_id":"63821ae17e162c17777125af","slug":"scst-commission-chairman-reached-kydganj-and-georgetown-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष पहुंचे कीडगंज और जार्जटाउन पुलिस स्टेशन, लंबित प्रकरणों की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष पहुंचे कीडगंज और जार्जटाउन पुलिस स्टेशन, लंबित प्रकरणों की ली जानकारी
Sat, 26 Nov 2022 07:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 26 Nov 2022 07:25 PM IST
सार
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति आयोग की चार सदस्यीय टीम शनिवार को जार्जटाउन व कीडगंज थाने पहुंची। टीम ने दलित उत्पीड़न के मामलों में कार्रवाई की समीक्षा की। सीओ कर्नलगंज राजेश यादव से भी बातचीत की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति आयोग की चार सदस्यीय टीम शनिवार को जार्जटाउन व कीडगंज थाने पहुंची। टीम ने दलित उत्पीड़न के मामलों में कार्रवाई की समीक्षा की। सीओ कर्नलगंज राजेश यादव से भी बातचीत की। इसके अलावा शिकायती पत्रों के निस्तारण के संबंध में भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आयोग की टीम ने जार्जटाउन के दो व कीडगंज में दर्ज एक मुकदमे की प्रगति के बारे में पूछताछ की। टीम डायरेक्टर संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची थी। उनके साथ ही उप्र एससी-एसटी आयोग के सदस्य भी थे। सीओ कर्नलगंज ने बताया कि टीम ने कुछ पीड़ितों से फोन पर बात भी की। साथ ही मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन