फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Scorpio was getting trafficking of meat, two arrested

स्कॉर्पियो से हो रही थी मांस की तस्करी, दो गिरफ्तार

Thu, 04 Apr 2019 12:42 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Apr 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Scorpio was getting trafficking of meat, two arrested
crime - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइंस में आधी रात दो मांस तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वह स्कॉर्पियो से मांस की तस्करी करते थे। उनके पास से प्रतिबंधित पशु का दो क्विंटल मांस बरामद किया गया है। नगर निगम चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह व एसआई अजय मिश्रा मंगलवार रात गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर रोडवेज चौराहे के पास संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की गई। हालांकि रुकने की बजाय चालक वाहन लेकर भागने लगा।

विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर लिया और फायरब्रिगेड चौराहे पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। वाहन के भीतर मिले दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया। तलाशी के दौरान उसमें प्रतिबंधित पशु का दो क्विंटल मांस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम समीम निवासी करेली व गुलशेर निवासी अटाला बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मांस तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़े हैं जिसका सरगना गद्दोपुर निवासी इमरान है।
विज्ञापन


वह मांस सोरांव से अटाला ले जा रहे थे और लंबे समय से यह काम कर रहे हैं। पुलिस देर रात तक दोनों से पूछताछ में जुटी रही। सवाल यह है कि सोरांव से अटाला तक के रास्ते में कई थाना क्षेत्र पड़ता है। तो आखिर कैसे इन क्षेत्रों की पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed