{"_id":"5dfe74338ebc3e87bb5b524b","slug":"scorching-doctor-molest-woman-beat-her-in-clinic-allahabad-news-ald26362071","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप डाक्टर ने महिला से की छेड़खानी, क्लीनिक में पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप डाक्टर ने महिला से की छेड़खानी, क्लीनिक में पिटाई
विज्ञापन
Scorching doctor molest woman, beat her in clinic
झोलाछाप डाक्टर ने की छेड़खानी, महिलाओं ने पीटा
पेट दर्द की शिकायत लेकर गई महिला, मोबाइल नंबर लेकर की अश्लील बात
नवाबगंज। नवाबगंज के रेरुआ चौराहे पर क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप डाक्टर ने महिला से छेड़खानी की। उसका मोबाइल नंबर लेकर फोन पर भी अश्लील बातें कीं। शनिवार की सुबह डाक्टर की महिलाओं ने जमकर पिटाई की और पुलिस को बुला लिया। महिला की तहरीर पर डाक्टर के खिलाफ छेड़खानी और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला रेरुआ चौराहे पर क्लीनिक चलाने वाले डाक्टर उमेश कुमार गुप्ता की क्लीनिक पर शुक्रवार की शाम पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी। महिला का आरोप है कि डाक्टर ने जांच के बहाने उसके साथ छेड़खानी की। मोबाइल नंबर भी ले लिया। कहा कि कोई समस्या हो तो मोबाइल पर बताना। रात में डाक्टर ने महिला के मोबाइल पर फोन कर उससे अश्लील बातें की। महिला ने अपने घर वालों को बात बता दी। शनिवार की सुबह गांव से एक दर्जन से अधिक महिलाएं क्लीनिक पर पहुंच गईं। झोलाछाप डाक्टर उमेश की जमकर पिटाई की और पुलिस को बुला लिया। थाने में काफी देर तक पंचायत भी हुई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने उमेश के खिलाफ छेड़खानी और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
युवती से छेड़खानी, विरोध पर सिर फोड़
नवाबगंज। नवाबगंज में शनिवार की शाम घर के पास आग ताप रही युवती के साथ पड़ोसी युवक ने छेड़खानी की। युवती ने विरोध किया तो युवक ने डंडे से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। थाने पर तहरीर दी गई है। शनिवार रात तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी।