प्रयागराज : लावारिस हालत में स्कूटी मिली, व्यापारी को दूसरे दिन भी नहीं आया होश
मो. अंसार शाहगंज सब्जी मंडी में तीन मंजिला मकान में रहते हैं। उनकी पत्नी यासमीन दिल्ली गईं थीं। घर में अंसार और बहु अलीशा मौजूद थीं। बड़ा बेटा अजहर सुबह सब्जी मंडी जबकि छोटा बेटा अल्ताफ स्कूल चले गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहगंज सब्जी मंडी में बुधवार सुबह फल व्यापारी मो. अंसार (55) को राड से अधमरा कर लाखों की लूट के मामले में पुलिस ने अटाला से एक संदिग्ध स्कूटी बरामद की है। स्कूटी घटना में प्रयुक्त हुई है या नहीं, इसके बारे में अभी पुलिस अधिकारी नहीं बोल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही खुलासा हो जाएगा।
मो. अंसार शाहगंज सब्जी मंडी में तीन मंजिला मकान में रहते हैं। उनकी पत्नी यासमीन दिल्ली गईं थीं। घर में अंसार और बहु अलीशा मौजूद थीं। बड़ा बेटा अजहर सुबह सब्जी मंडी जबकि छोटा बेटा अल्ताफ स्कूल चले गए थे। सुबह 8.30 बजे के करीब किसी ने बेल बजाई। दरवाजा खोलते ही दो लोग भीतर घुस आए।
लोहे के रॉड से उन पर हमला कर दिया। सिर पर ताबड़तोड़ वार से वह लहूलुहान हो गए। बचने के लिए भागते हुए बाथरूम में घुसे तो बदमाशों ने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। उधर, उनकी चीख सुनकर अपने कमरे में मौजूद बहू बाहर निकलने लगी तो उसका दरवाजा भी बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने आलमारी व बक्से खोलकर लूटपाट की और फिर भाग निकले।
बेटे अजहर ने 14 लाख से अधिक लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में जुटी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली। एक बदमाश ने नकाब पहन रखा था। दोनों बदमाश बिना नंबर की स्कूटी से भागे थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अटाला के पास से लावारिस हालत में खड़ी स्कूटी बरामद की। पुलिस ने वहां कई लोगों से पूछताछ भी की।
इसके अलावा संदेह के घेरे में आए करीब एक दर्जन लोगों से पूछताछ की गई। अटाला में मिली स्कूटी घटना में प्रयुक्त हुई थी कि नहीं, पुलिस वाले इस पर अभी कुछ नहीं बता रहे हैं। इंस्पेक्टर अरविंद राय ने बताया कि पुलिस खुलासे के बेहद नजदीक है। बृहस्पतिवार को अंसार की पत्नी दिल्ली से घर पहंच गईं।