फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   School will be allotted from date of birth if quality marks are equal in assistant teacher recruitment

सहायक अध्यापक भर्ती में गुणवत्ता अंक समान होने पर जन्मतिथि से आवंटित होगा स्कूल

Sun, 24 Jan 2021 12:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
School will be allotted from date of birth if quality marks are equal in assistant teacher recruitment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में दूसरे चरण में चयनित 36590 अभ्यर्थियों को विद्यालयों का आवंटन 25 एवं 27 जनवरी को होगा । सचिव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि विद्यालय आवंटन के दौरान दो अध्यापकों के समान गुणवत्ता अंक होने पर जन्मतिथि के आधार पर शिक्षकों को वरीयता दी जाएगी। उम्र में वरिष्ठता के आधार पर विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा। जन्म तिथि भी समान होने की दशा में अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर के क्रम में विद्यालय का आवंटन होगा। नवनियुक्त शिक्षकों को आवंटित विद्यालय में चार फरवरी तक कार्यभार ग्रहण करना होगा। 
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि दिव्यांग महिला अभ्यर्थियों को मिले गुणांक के आधार पर सबसे पहले विद्यालय का आवंटन होगा। विद्यालय आवंटन के दौरान दूसरे क्रम पर दिव्यांग पुरुषों को रखा गया है। सहायक अध्यापक भर्ती में मिले अंकों के आधार पर महिला अभ्यर्थियों को विद्यालय का आवंटन तीसरे क्रम पर किया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों के विद्यालय आवंटन के बाद पुरुष अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के आधार पर विद्यालय का आवंटन होगा। पुरुष अध्यापकों को उनके विकल्प के आधार पर विद्यालय आवंटन होगा। दिव्यांग शिक्षक, शिक्षिकाओं के अतिरिक्त विशेष आरक्षण का लाभ पाने वालों को उनके गुणांक के आधार पर विद्यालय दिया जाएगा।
विज्ञापन


सचिव की ओर से कहा गया है कि स्कूलों की सूची तैयार करते समय ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों को शामिल किया जाए। नगरीय क्षेत्र की सीमा के विस्तार के बाद ग्रामीण क्षेत्र के जो विद्यालय हों, उनको विद्यालय आवंटन में न रखा जाए। विद्यालय आवंटन के दौरान सबसे पहले शिक्षक विहीन विद्यालयों में कम से कम दो शिक्षक तैनात किए जाएंगे। इसके बाद एकल विद्यालय, तत्पश्चात दो शिक्षकों वाले विद्यालयों में तैनाती होगी। सचिव ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों से विद्यालय आवंटन प्रकिया का 24 जनवरी को ट्रायल करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
अभिलेखों में विसंगति पर 25 तक स्पष्टीकरण मांगा
प्रयागराज। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से 69000 शिक्षक भर्ती में रिक्त पदों के सापेक्ष अभ्यर्थियों के चयन/ नियुक्ति प्रक्रिया के अभिलेखों में विसंगति के संबंध में 25 जनवरी तक स्पष्टीकरण मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed