{"_id":"628bc95aa5a1a668956cff77","slug":"school-students-spread-panic-by-bursting-bombs-on-the-road-in-broad-daylight-the-police-caught-them-by-running","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : स्कूली छात्रों दिन दहाड़े सड़क पर बम फोड़कर फैलाई दहशत, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : स्कूली छात्रों दिन दहाड़े सड़क पर बम फोड़कर फैलाई दहशत, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा
Mon, 23 May 2022 11:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 23 May 2022 11:20 PM IST
सार
जोरदार धमाके से वहां दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और एक छात्र को खदेड़कर पकड़ लिया। जबकि उसके दो दोस्त भाग निकले। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि छात्र नाबालिग था जिसे थाने लाया गया था तो वह माफी मांगने लगा।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सिविल लाइंस में रविवार दोपहर स्कूली छात्राें ने बम फोड़कर दहशत फैला दी। घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की है। पत्थर गिरजाघर के पास स्थित एक स्कूल की छुट्टी हुई थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन छात्र हेड पोस्ट ऑफिस की तरफ गए। अचानक पीछे बैठे छात्र ने एक के बाद एक दो बम फोड़ दिए।
विज्ञापन
जोरदार धमाके से वहां दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और एक छात्र को खदेड़कर पकड़ लिया। जबकि उसके दो दोस्त भाग निकले। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि छात्र नाबालिग था जिसे थाने लाया गया था तो वह माफी मांगने लगा। बाद में परिजनों से बातचीत के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन