फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   School management provided free insurance to all children including employees in Prayagraj

सराहनीय पहल: यहां स्कूल प्रबंधन ने कर्मचारियों सहित सभी बच्चों का कराया निशुल्क बीमा

Mon, 12 Nov 2018 09:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Mon, 12 Nov 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
School management provided free insurance to all children including employees in Prayagraj
प्रतीकात्मक तस्वीर
नैनी के गुरुनानक नगर स्थित सेंट डीबी इंटर कॉलेज एवं सेंट जॉन बास्को स्कूल के 850 से अधिक बच्चों का स्कूल प्रबंधन ने बीमा करवाया है। स्कूल की इस पहल की अभिभावकों एवं क्षेत्रीय नागरिकों के साथ यूपी बोर्ड की सचिव ने सराहना की है।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन ने अपने शिक्षकों और कर्मचारियों को भी बीमा सुविधा के लाभ से जोड़ा है। इसके लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया गया है। बीमा से आच्छादित बच्चों को ग्रुप इंश्योरेंस के साथ नि:शुल्क इलाज (मेडी क्लेम) की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन


स्कूल के एक बच्चे को पढ़ाई के दौरान कान में चोट लगने और उसके बाद माता-पिता को बच्चे के इलाज कराने में आई परेशानी के बाद प्रबंधक कमल कुटीनो ने सभी बच्चों को बीमा के दायरे में लाने का फैसला किया। स्कूल की ओर से सभी बच्चों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सामूहिक बीमे के 42 हजार रुपये एक मुश्त जमा कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आज के दौर में सभी छात्रों का बीमा कराया जाना जरूरी हो गया है। उन्होंने बताया कि उनका विद्यालय पूरी तरह से वित्तविहीन है। बच्चों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीमे के लिए कोई शुल्क नहीं लिया गया है। यह सुविधा अब हर वर्ष बच्चों को दी जाएगी।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सबरीना ने बताया कि किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर अब छात्र-छात्रा, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी, इसके लिए नैनी एवं शहर के 10 अस्पतालों को जोड़ा गया है।  उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल होने पर 25 हजार से लेकर एक लाख तक का बीमा क्लेम मिलेगा। प्रधानाचार्या ने बताया कि दुर्घटना में मौत की स्थिति में बीमा धारक के परिवार वालों को एक लाख का क्लेम मिलेगा।


स्टार हेल्थ एंड एलीड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने बच्चों का बीमा किया है। यूपी बोर्ड से अंग्रेजी माध्यम से मान्यता प्राप्त सेंट डीबी इंटर कॉलेज में माध्यमिक कक्षाओं की तथा सेंट जॉन बास्को स्कूल में प्राथमिक से जूनियर कक्षाओं की पढ़ाई होती है। यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव एवं क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव शिव प्रकाश द्विवेदी ने स्कूल के प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या को बधाई दी है। उनका कहना है कि स्कूल की इस पहल से प्रदेश के दूसरे विद्यालयों को सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed