{"_id":"69349647ab44b4d6fb0d2deb","slug":"school-going-student-hit-by-train-dies-allahabad-news-c-257-1-sald1006-118650-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रेन की चपेट में आया स्कूल जा रहा छात्र, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रेन की चपेट में आया स्कूल जा रहा छात्र, मौत
विज्ञापन
औद्योगिक थाना क्षेत्र के बाऊल का डेरा मुंगारी गांव निवासी 14 वर्षीय लवकुश यादव पुत्र होरीलाल की शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
कक्षा छह का छात्र लवकुश सुबह करछना के चनैनी स्थित अपने स्कूल एसएलबी इंटर कॉलेज के लिए साइकिल से निकला था, लेकिन देर होने की वजह से उसने ओवरब्रिज से न जाते हुए नीचे बने संकरे रास्ते से पटरी पार करना उचित समझा। इसी दौरान वह साइकिल लेकर रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी उसकी साइकिल का पहिया अचानक पटरी में फंस गया। वह उसे निकालने लगा तो इसी बीच ट्रैक पर आ रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में वह आ गया। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे और शव को घर ले गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही लेकिन परिजनों ने साफ मना कर दिया। लवकुश दो भाइयों में सबसे छोटा था।