{"_id":"64dfdb731e726f79040a9bdc","slug":"school-building-immersed-in-ramganga-river-meerganj-news-c-4-1-bly1032-229898-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: रामगंगा नदी में समाया स्कूल का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: रामगंगा नदी में समाया स्कूल का भवन
Sat, 19 Aug 2023 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 19 Aug 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। ग्राम पंचायत अंबरपुर के मजरा तीरथनगर में प्राथमिक विद्यालय का भवन शुक्रवार को रामगंगा नदी में समा गया। इससे पहले एक धर्मस्थल समेत कई और भवन नदी में समा चुके हैं। शिकायत के बाद भी बाढ़ से बचाव के इंतजाम न होने को लेकर गांव वालों में आक्रोश है।
ग्रामीणों ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के बाद नदी तेजी से कटान कर रही है। पिछले दिनों धर्मस्थल का भवन नदी में समाने के बाद अधिकारियों से शिकायत की गई थी। गांव पहुंचकर अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया मगर बचाव के कोई इंतजाम नहीं किए गए। अब तक सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो चुकी है।
अंबरपुर गांव के देवेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके खेत पर दोमंजिला भवन बना हुआ था। बृहस्पतिवार रात मकान नदी में समा गया। उन्होंने बताया कि फसल कटने की वजह से गांव के कई किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। रामगंगा नदी कपूरपुर, अंबरपुर, तीरथनगर, मोहम्मदगंज, हरदोई आदि गांवों में कटान कर रही है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही है। उपजिलाधिकारी मीरगंज उदित पवार ने बताया कि उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा चुकी हैं। तटबंध का निर्माण शासन की स्वीकृति के बाद ही संभव है।