{"_id":"65d3dbb29e7f020f62237e9a49b74b6f","slug":"sanskrit-objected-to-answer-two-questions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत के दो प्रश्नों के जवाब पर आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत के दो प्रश्नों के जवाब पर आपत्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 21 Jan 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा संस्कृत विषय के अभ्यर्थी ने सामान्य अध्ययन के दो प्रश्नों के जवाब पर आपत्ति जताई है। आपत्ति के साथ अभ्यर्थी ने अमर उजाला ईयर बुक में दिए तथ्यों को प्रमाण के रूप में इस्तेमाल किया है।
अभ्यर्थी ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि ‘संविधान सभा ने राष्ट्रीय गीत को कब अपनाया?’ प्रश्न का सही जवाब आयोग ने 24 जनवरी 1950 माना है। जबकि इस तिथि को राष्ट्रगान को स्वीकार किया गया था। राष्ट्रगीत को 26 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने स्वीकार किया था। इसके अलावा एक अन्य प्रश्न ‘भारत की संविधान सभा के पहले अध्यक्ष कौन थे?’ का जवाब आयोग ने डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को माना है। जबकि वह अस्थाई अध्यक्ष अध्यक्ष थे। पहले स्थाई अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे।
पीसीएस-2013 का साक्षात्कार तीन फरवरी से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया। साक्षात्कार 23 मार्च तक चलेगा। 654 पदों के लिए मुख्य परीक्षा में 2095 अभ्यर्थी सफल कराए गए हैं। इन्हें साक्षात्कार का बुलावा पत्र भेज दिया गया है।