फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sanjay Market: Assessment of damage started in Nehru Complex fire, City Magistrate saw the reality

संजय मार्केट : नेहरू काम्प्लेक्स अग्निकांड में क्षति का आकलन शुरू, सिटी मजिस्ट्रेट ने देखी हकीकत

Mon, 03 Apr 2023 01:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 01:14 AM IST
सार

चौक स्थित नेहरू काम्प्लेक्स (संजय मार्केट) में आग जली दुकानों में क्षति का आकलन रविवार को शुरू कर दिया गया। इस अग्निकांड में कुल 21 दुकानों को आग, पानी, और धुएं से नुकसान हुआ है। 11 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं।

विज्ञापन
Sanjay Market: Assessment of damage started in Nehru Complex fire, City Magistrate saw the reality
Prayagraj News : आग लगने से तबाह हुआ संजय मार्केट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चौक स्थित नेहरू काम्प्लेक्स (संजय मार्केट) में आग जली दुकानों में क्षति का आकलन रविवार को शुरू कर दिया गया। इस अग्निकांड में कुल 21 दुकानों को आग, पानी, और धुएं से नुकसान हुआ है। 11 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट सत्यप्रिय सिंह ने प्रभावित दुकानदारों से मिलकर उनके नुकसान की जानकारी ली। साथ ही आग की भयावहता के बारे में भी लोगों से पूछा। इस दौरान प्रभावित दुकानदारों को नुकसान से संबंधित रिकार्ड राजस्व टीम को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया।

विज्ञापन


नेहरू मार्केट के प्रथम तल में लगी आग, द्वितीय और तृतीय तल तक पहुंच गई थी। इस हादसे में मोहम्मद सलीम की जूते चप्पल की दुकान के अलाव कादिर भाई की प्रचार सामग्री की दुकान जलर राख हो गई। इनके अलावा शाहजाद उर्फ मन्नू, रईस तौलिया वाले,मो. आमिर, मोहम्मद नदीम की चूड़ी शॉप, मोहम्मद यूसुफ की कॉस्मेटिक्स, अबू बकर की क्राकरी शॉप,अब्दुल्ला की कोट, पैंट, शेरवानी शॉप, मो. तनवीर का रेडीमेड गारमेंट, हारुन धागा बटन,रामजी केसरवानी,अजीमुल्ला,अहमद शमीम,नौशाद की दुकानें जल गई हैं।

विज्ञापन

Sanjay Market: Assessment of damage started in Nehru Complex fire, City Magistrate saw the reality
Prayagraj News : प्रभावित इलाके का दौरा करतीं सांसद रीता जोशी। - फोटो : अमर उजाला।

रविवार को दिन के करीब 12 बजे सिटी मजिस्ट्रेट चौक स्थित नेहरू मार्केट पहुंचे। वहां उन्होंने आग से जली दुकानों का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रभावित दुकानदारों से बात की। लोगों ने आग की भयावहता का बारे में जानकारी दी। सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रभावित दुकानदारों से अपने आधार कार्ड के साथ ही भंडारित वस्तुओं के बारे में राजस्व टीम को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा।

उधर, नेहरू कांप्लेक्स में लगी आग को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की आपातकालीन बैठक हुई। जिला अध्यक्ष लालू मित्तल की अध्यक्षता में चौक घंटाघर में बैठक कर मुआवजे की मांग की गई। अग्निकांड से तबाह हुए व्यापारियों से मिलकर उनकी तकलीफों के बारे में बात की गई। अनेक व्यापारी फायर ब्रिगेडकर्मचारियों के साथ अपनी जान पर खेलकर आग बुझाने में लगे रहे, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आमिर लेडीज पर्स और कपड़े की दुकान का ताला काटकर पानी डलवाया, जिसके कारण आग आगे बढने से रुक गई।

Sanjay Market: Assessment of damage started in Nehru Complex fire, City Magistrate saw the reality
Prayagraj News : आग से तबाह हुआ संजय मार्केट। - फोटो : अमर उजाला।

लालू मित्तल ने अधिकारियों की इस टिप्पणी पर अफसोस प्रगट किया। गंगापार अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी ने उन सभी 15 दुकानदारों को,जिनकी दुकानें पूरी तरीके से जल गई, उन्हें तत्काल मुआवजा देने की मांग की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप केशरवानी ने फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाया और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के पास स्वयं भी अपनी सुरक्षा के लिए ना तो मास्क था ना ही जीवन रक्षक कोई जैकेट ।महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी से व्यापारियों ने तत्काल जला हुआ मलवा हटाने की मांग की।

सांसद रीता बहुगुणा ने पोछे आंसू

प्रयागराज। सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने भी घंटाघर पहुंचकर नेहरू मार्केट अग्निकांड में प्रबावित दुकानदारों से मुलाकात की। उन्होंने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि वह इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर प्रभावित दुकानदारों की क्षति की भरपाई कराएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed