{"_id":"73ed1f51fd5db7ef75aa18a967e78cb7","slug":"sangam-city-10-scholarships-to-capture-talent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम नगरी के 10 मेधावियों को छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम नगरी के 10 मेधावियों को छात्रवृत्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 03 Mar 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से दी जाने वाली स्व. अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस छात्रवृत्ति योजना के लिए देश भर से 225 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इसमें इलाहाबाद, प्रतापगढ़ एवं कौशांबी जिले के लिए हुई परीक्षा में 10 विद्यार्थियों को चुना गया है। चयनित विद्यार्थियों को अमर उजाला कार्यालय पर समारोह आयोजित कर छात्रवृत्ति दी जाएगी। समारोह आयोजन की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
स्व. अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए नौ नवंबर को इलाहाबाद, प्रतापगढ़, कौशांबी में परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में दो हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने भागीदारी की थी। छात्रवृत्ति के लिए चयनित छात्रों में ऋषि इंटर कॉलेज करछना इलाहाबाद के छात्र नागेश देव पांडेय, गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज कोरांव के अखिलेश कुमार, राम नरायन लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करछना के मनीष कुमार कुशवाहा, क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज इलाहाबाद की छात्रा आकांक्षा, राजकीय इंटर कॉलेज इलाहाबाद के कृपेश सिंह, केपी इंटर कॉलेज इलाहाबाद के सिद्धार्थ श्रीवास्तव, लाला राम लाल अग्रवाल इंटर कॉलेज सिरसा इलाहाबाद के प्रशांत तिवारी, बीबीएस इंटर कॉलेज शिवकुटी इलाहाबाद के मस्तराम, एमपी बिरला इंटर कॉलेज झूंसी के करन राज श्रीवास्तव एवं राम दुलार सिंह स्मारक डिग्री कॉलेज सोरांव के अमित कुमार का नाम शामिल है।
10 वीं, 12 वीं और स्नातक के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को एक वर्ष के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। नौवीं, 11 वीं और स्नातक के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को दो वर्ष छात्रवृत्ति मिलेगी, इसके लिए शर्त है कि उस वर्ष परीक्षा में विद्यार्थी को 55 फीसदी अंक लाने होंगे। स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को तीन वर्ष तक छात्रवृत्ति मिलेगी लेकिन उन्हें शेष दो वर्षों में न्यूनतम 55 फीसदी अंक लाने होंगे।
विज्ञापन
नाम कक्षा जिला
नागेश देव पांडेय 9 इलाहाबाद
अखिलेश कुमार 9 इलाहाबाद
मनीष कुमार कुशवाहा 10 इलाहाबाद
आकांक्षा पटेल 10 इलाहाबाद
कृपेश सिंह 11 इलाहाबाद
सिद्घार्थ श्रीवास्तव 11 इलाहाबाद
प्रशांत तिवारी 11 इलाहाबाद
मस्तराम 11 इलाहाबाद
करन राज श्रीवास्तव 12 इलाहाबाद
अमित कुमार बीएससी तृतीय वर्ष इलाहाबाद