फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sand trader murdered by hitting his head with a stone, incident took place late on Tuesday night.

Prayagraj : पत्थर से सिर कूंचकर बालू कारोबारी की हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Wed, 03 Jun 2026 06:00 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, घूरपुर (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, घूरपुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Jun 2026 06:00 PM IST
सार

घूरपुर थाना क्षेत्र के भीटा-कंजासा मोड़ पर सड़क किनारे बनी झोपड़ी में मंगलवार देर रात पत्थर से सिर कूंचकर बालू कारोबारी राजेश कुमार प्रजापति (32) की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Sand trader murdered by hitting his head with a stone, incident took place late on Tuesday night.
हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

घूरपुर थाना क्षेत्र के भीटा-कंजासा मोड़ पर सड़क किनारे बनी झोपड़ी में मंगलवार देर रात पत्थर से सिर कूंचकर बालू कारोबारी राजेश कुमार प्रजापति (32) की हत्या कर दी गई। बुधवार भोर में लोग टहलने निकले तो कारोबारी का शव खून से लथपथ देखा। सिर पर चोट के निशान देख परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे तक शव को घटनास्थल से उठने नहीं दिया।

विज्ञापन

 

अफसरों के आश्वासन पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे शव के पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। शाम करीब साढ़े चार बजे पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन घूरपुर चौराहा पहुंचे और रीवा-प्रयागराज हाईवे जाम कर दिया। परिजनों ने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। राजेश कुमार प्रजापति पुत्र अगमलाल प्रजापति जेसीबी और ट्रक चलवाने के साथ ही बालू और गिट्टी का कारोबार करते थे।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, मंगलवार की रात राजेश पड़ोसी गांव मोहनी का पूरा में चल रही अपनी जेसीबी मशीन को देखने गए थे। राजेश वहां से लौटकर रात में घूरपुर-प्रतापपुर मार्ग पर भीटा-कंजासा मोड़ पर सड़क किनारे बनी झोपड़ी में पत्थर के ऊपर सो गए। परिजनों के अनुसार, कुछ लोगों ने देर रात करीब दो बजे के आसपास उन्हें पत्थर पर सोते देखा था। वहीं, भोर में टहलने निकले लोग झोपड़ी के पास से गुजरे तो राजेश अचेत पड़े थे। उनके सिर को बुरी तरह से कूंचा गया था। पास में ही बड़ा पत्थर खून से सना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

घटना की जानकारी होने पर परिजनों और आसपास के लोग जुट गए। घूरपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने भीटा के चंदन भारतीया पर हत्या का आरोप लगाया है।

परिजनों ने आरोपी और उसके साथियों की गिरफ्तारी और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। तनाव को देखते हुए कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने परिजनों को आश्वासन दिया कि उनकी हर मांगें पूरी होंगी। इसके बाद भी परिजन नहीं माने। सहायक पुलिस आयुक्त विजय आनंद और नायब तहसीलदार बारा विजय कुमार के लिखित आश्वासन के बाद परिजनों ने सुबह करीब साढ़े 10 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दो साल पहले खरीदा ट्रक और जेसीबी

राजेश बालू-गिट्टी का कारोबार करते थे। काम अच्छा चलने लगा तो दो वर्ष पहले ट्रक और जेसीबी खरीदी। लोगों का कहना है कि राजेश बहुत मिलनसार थे। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनका एक बेटा और एक बेटी है। राजेश की हत्या से पत्नी पार्वती समेत परिवार के सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिता अगमलाल ने गांव के ही चंदन भारतीय पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनके के अनुसार, आरोपी लंबे समय से बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। उसके परिवार के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। फोटो

24 घंटे के भीतर बालू कारोबारी की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - विवेक चंद्र यादव, डीसीपी यमुनानगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed