फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sand mausoleum again two dead bodies, police returned three after digging the pit

Prayagraj : दो शवों को फिर रेत समाधि, गड्ढा खोदने के बाद तीन को पुलिस ने किया वापस

Sun, 04 Jun 2023 04:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Jun 2023 04:59 PM IST
सार

दो दिन पहले अमर उजाला में प्रकाशित रेत समाधि दिए संबंधी खबर का संज्ञान लेेते हुए डीएम ने वहां शवों को दफनाने पर रोक लगा दी थी। फाफामऊ थाने से दो होमगार्ड की तैनाती वहां लगातार निगरानी के लिए कर दी गई, ताकि किसी भी सूरत में गंगा तट पर शवों को दफनाने से रोका जा सके।

विज्ञापन
Sand mausoleum again two dead bodies, police returned three after digging the pit
फाफामऊ में गंगा के किनारे रेत में दफनाए गए शव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सख्ती के बाद भी फाफामऊ श्मशान घाट पर रेत समाधि नहीं रोकी जा सकी है। शनिवार को फिर दो शवों को इस घाट पर परंपरा का हवाला देते हुए दफना दिया गया। हालांकि जानकारी मिलने के बाद फाफामऊ पुलिस ने गड्ढा खोदे जाने के बाद तीन शवों को नहीं दफनाने दिया। अंतत: वह शवों को लेकर दूसरी जगह चले गए। जद्दोजहद के बीच एक शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

विज्ञापन


दो दिन पहले अमर उजाला में प्रकाशित रेत समाधि दिए संबंधी खबर का संज्ञान लेेते हुए डीएम ने वहां शवों को दफनाने पर रोक लगा दी थी। फाफामऊ थाने से दो होमगार्ड की तैनाती वहां लगातार निगरानी के लिए कर दी गई, ताकि किसी भी सूरत में गंगा तट पर शवों को दफनाने से रोका जा सके। इसके बावजूद लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी दो शवों को वहां दफना दिया गया। कहा जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के पहुंचने से पहले ही सुबह अलग-अलग इलाकों से आए लोगों ने दो शवों को दफना दिया।
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद फाफामऊ पुलिस पहुंच गई। इसके बाद लाए गए तीन शवों को नहीं दफनाने दिया गया। हालांकि गरीबी से परेशान लोग परंपरा का हवाला देकर शवों को दफनाने की जिद पर अड़े रहे, लेकिन पुलिस के कड़े रुख की वजह से उन्हे दूसरी जगह जाना पड़ा। घाट पर कर्मकांड कराने वाले पुरोहितों के मुताबिक रोक के बावजूद बीते जनवरी माह से ही वहां लगातार शवों को दफनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ड़ीएम के निर्देश के बाद फाफामऊ श्मशान घाट पर एक दरोगा और एक सिपाही की तैनाती कर दी गई है। पुलिस की टीम लगातार निगरानी कर रही है, ताकि वहां शवों को दफनाने से रोका जा सके। थाना प्रभारी आशीष सिंह ने घाट पर कर्मकांडियों और मल्लाहों को हिदायत दी है कि किसी भी दशा में रेत समाधि न दी दाए, वरना ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रेत में दबाए शवों का कराया जाएगा अंतिम संस्कार
प्रयागराज। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने शनिवार को कहा कि फाफामऊ घाट पर किसी भी दशा में रेत समाधि नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगर आयुक्त से वार्ता हो चुकी है। वहां जो शव इस तरह रेत में दबाए जा रहे हैं, उनका अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

कर्मकांडी पंडे दो हजार रुपये में ही अंतिम संस्कार कराने को तैयार


घाट के कर्मकांडी पंडा नगर निगम से कम खर्चे पर शवों का अंतिम संस्कार कराने के लिए तैयार है। पंडा श्रीधर मिश्र और कप्तान मिश्र ने शनिवार को कहा कि नगर निगम की ओर से एक शव के अंतिम संस्कार पर चार हजार रुपये दिए जाने की व्यवस्था है। उनका कहना है यदि उन्हें सिर्फ दो हजार रुपये दे दिए जाएं, तो वह लोग शवों का सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार करा देंगे। हालांकि इस घाट पर लंबे समय से ही गरीब परिवारों के लोग को शवों को दफनाते आ रहे हैं। अब प्रशासन की सख्ती के बाद वह कछार में शवों को दफनाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed