फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   samajwadi Party Mahanagar president's son's neck slit with manjha, gets nine stitches

प्रयागराज :  सपा महानगर अध्यक्ष के बेटे की गर्दन मंझे से कटी, नौ टांके लगे

Tue, 03 May 2022 11:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 03 May 2022 11:59 PM IST
सार

करेली निवासी इफ्तेखार हुसैन सपा के महानगर अध्यक्ष हैं। उनका बेटा अब्बास सुबह ईद की नमाज पढ़ने फूलपुर शाहापुर गया था। वहां से वह अपने दोस्त सौरभ के साथ बाइक से घर लौट रहा था।

विज्ञापन
samajwadi Party Mahanagar president's son's neck slit with manjha, gets nine stitches
Prayagraj News : चाइनीज मंझे से घायल सपा नेता का बेटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन का बेटा मो. अब्बास मंगलवार की सुबह मंझे की चपेट में आकर घायल हो गया। मंझे से अब्बास के गले में गहरा घाव हो गया। डॉक्टरों ने नौ टांके लगाकर खून रोका। अब्बास ईद की नमाज पढ़कर घर लौट रहा था तभी नुरुल्ला रोड पर यह हादसा हो गया। सूचना पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एसआरएन अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन



करेली निवासी इफ्तेखार हुसैन सपा के महानगर अध्यक्ष हैं। उनका बेटा अब्बास सुबह ईद की नमाज पढ़ने फूलपुर शाहापुर गया था। वहां से वह अपने दोस्त सौरभ के साथ बाइक से घर लौट रहा था। नुरुल्ला रोड पर अचानक मंझा उसके गले में फंस गया। जब तब सौरभ बाइक रोकता, अब्बास का गला पूरी से लहूलुहान हो गया था। सौरभ उसे लेकर तुरंत नाजरेथ अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने लहूलुहान देखकर कहीं और ले जाने को कहा।
विज्ञापन



इसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। तब तक परिवार वाले भी पहुंच गए थे। डॉक्टरों ने नौ टांके लगाकर रक्त स्राव रोका। सूचना पर अस्पताल में बड़ी संख्या में सपा से जुड़े नेता और कार्यकर्ता पहुंच गए। कुछ घंटे उपचार के बाद अब्बास को घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed