{"_id":"5d867bb08ebc3e93b85d19a2","slug":"samajwadi-party-leader-richa-singh-allahabad-news-ald255560684","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता रिचा को धमकाने में दो युवक थे शामिल, गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता रिचा को धमकाने में दो युवक थे शामिल, गए जेल
विज्ञापन
Samajwadi Party leader Richa Singh
रात में ही ले लिए गए थे हिरासत में, हुई गहन पूछताछ
प्रयागराज। सपा नेता व इविवि की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रिचा सिंह को फोन पर धमकाने के मामले में एक दिन पहले हिरासत में लिए गए दोनों युवक शामिल थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
रिचा का आरोप है कि 16 सितंबर को उनके फोन पर कई बार अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अभद्र बातें कीं और जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत अफसरों से की गई और 18 सितंबर को उनके आदेश पर कर्नलगंज पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुक्रवार रात पुलिस ने सलोरी के रहने वाले प्रदीप चौरसिया नाम के दो युवकों को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव व सीओ रत्नेश सिंह भी दोनों से पूछताछ करने थाने पहुंचे। गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने सुबह दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक बलिया व दूसरा देवरिया का रहने वाला है। दोनों सलोरी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। हालांकि पुलिस इस बात पर चुप्पी साधे रही कि दोनों ने यह घटना क्यों की। इंस्पेक्टर कर्नलगंज यही कहते रहे कि बहुत पूछताछ के बाद भी दोनों आरोपियों ने इसकी वजह नहीं बताई।
आरोपियों से कचहरी परिसर में मारपीट, रिचा पर भी मुकदमा
प्रयागराज। उधर धमकी देने के दोनों आरोपियों को रिमांड के लिए ले जाते वक्त उनके साथ कचहरी परिसर में मारपीट की गई। आरोप है कि सपा नेता रिचा सिंह ने काला कोट पहने व 8-10 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर आरोपियों से गालीगलौच व मारपीट की। पुलिस के मुताबिक, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो उनके भी नोकझोंक की गई। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि इस मामले में दरोगा अशोक कुमार की तहरीर पर रिचा व उनके अज्ञात साथियों पर सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, धमकाने समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।