{"_id":"5d7e97048ebc3e93d028471c","slug":"samajwadi-party-allahabad-news-ald2549800168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सत्ता में आई तो सभी को मिलेगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सत्ता में आई तो सभी को मिलेगा न्याय
विज्ञापन
Samajwadi Party
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी चुनाव का प्रत्याशी घोषित होने के बाद शहर पहुंचे सपा प्रत्याशी डा. मानसिंह
प्रयागराज। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे डा. मानसिंह का पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां पार्टी के जार्जटाउन स्थित कार्यालय पहुंचने के पूर्व डा. मानसिंह ने संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर और समाजवाद के प्रणेता डा. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
इस दौरान जिला कार्यालय में मानसिंह ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ सूबे की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा शिक्षा मित्रों, बेेरोजगारों, प्रतियोगी छात्रों के साथ अत्याचार कर रही है। सपा सत्ता में आई तो सभी को न्याय मिलेगा। उन्होंने एमएलसी चुनाव जीतने के बाद अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाई। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि वे स्नातक मतदाता सूची में नए नामों को शामिल करने के लिए युद्ध स्तर पर जुट जाएं। इस अवसर पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह यादव, सैय्यद इफ्तिखार हुसैन, एमएलसी बासुदेव यादव, पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, पंधारी यादव, राजेंद्र प्रताप सिंह पटेल, विजमा यादव, अंसार अहमद, सत्यवीर मुन्ना, दान बहादुर मधुर, निधि यादव, आरएन यादव, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
,