{"_id":"5e20b6518ebc3e7da555d8c8","slug":"sale-tax-department-allahabad-news-ald265918680","type":"story","status":"publish","title_hn":"करछना के व्यवसायी के यहां वाणिज्य कर विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करछना के व्यवसायी के यहां वाणिज्य कर विभाग का छापा
विज्ञापन
sale tax department
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमकीन, बिस्कुट के थोक कारोबारी के सभी कागजी दस्तावेज किए सीज
प्रयागराज। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को करछना के कौवा बाजार में छापामारी की। यहां एक थोक विक्रेता के यहां विभागीय छापामारी से हड़कंप मच गया। इस दौरान विभागीय टीम ने थोक विक्रेता के यहां रखे सारे कागजात सीज कर लिए। विभाग की इस कार्रवाई के दौरान वहां कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें भी बंद कर दी।
विभागीय टीम का जानकारी मिली थी कि कौवा बाजार में टॉफी, बिस्कुट और नमकीन की एक फर्म में रिकार्ड का रखरखाव नहीं किया जा रहा है। संबंधित थोक कारोबारी द्वारा बिना रसीद ही माल की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलने पर वाणिज्यकर विभाग के अफसर हेमंत गौतम, मुकेश कुमार, जितेंद्र कुमार आदि कौवा बाजार पहुंचे। यहां दुकान की छानबीन कर वहां सभी कागजी दस्तावेज सीज कर लिए। साथ ही थोक विक्रेता को हिदायत दी कि वह बिना रीद आदि के कारोबार न करें।