{"_id":"5dfbe1518ebc3e878e382329","slug":"saints-protest-against-land-allocation-allahabad-news-ald263458151","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि आवंटन के खिलाफ संतों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि आवंटन के खिलाफ संतों ने दिया धरना
विज्ञापन
Saints protest against land allocation
- फोटो : CITY DESK
खाक चौक के संतों ने दिया धरना, मान-मनौव्वल बेअसर
क्रासर
मनसइता नाले के पूरब आवंटित जमीनों पर बसने से साधु-संतों ने किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। खाक चौक के साधु-संतों ने बृहस्पतिवार को मनसइता नाले के पूरब पट्टी में आवंटित भूमि पर शिविर लगाने से इंकार कर दिया। दूसरी जगह भूमि आवंटन के लिए साधु-संत धरने पर बैठ गए। नारेबाजी शुरू होने पर मेला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे और मान-मनौव्वल की जाने लगी। शाम को मेला प्रशासन और संतों के बीच बैठक कर समाधान निकालने की कोशिश की गई, लेकिन संत अपनी जिद पर अड़े रहे।
मनसइता नाले के पूरब आवंटित जमीनों के समतलीकरण के दौरान हड्डियां निकलने और पास में ही एक उपासना स्थल होने से खाक चौक के संतों ने वहां शिविर लगाने से इंकार कर दिया है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे खाक चौक व्यवस्था समिति के अध्यक्ष महामंडलेश्वर सीताराम दास महात्यागी महाराज के नेतृत्व में धरना शुरू हो गया। सौ से अधिक साधु-संत धरने पर बैठ गए। जानकारी मिलने के बाद वहां एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई। कुछ देर बाद एसडीएम जितेंद्र कुमार पाल भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने संतों से वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शाम पांच बजे से खाक चौक व्यवस्था समिति के साथ बैठक कर मेला प्रशासन ने विवाद खत्म कराने की कोशिश की, लेकिन संतों ने साफ कर दिया कि मनसइता नाले के पूरब वह कैंप नहीं लगाएंगे।