प्रयागराज : महंत नरेंद्र गिरि की प्रथम पुण्यतिथि पर कल जुटेंगे संत-राजनेता
महंत नरेंद्र गिरि की पुण्यतिथि पर संगम तट पर श्रद्धांजलि सभा भी होगी। इसमें अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्रपुरी के अलावा अन्य अखाड़ों के पीठाधीश्वर, महंत और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की प्रथम पुण्यतिथि पर बाघंबरी गद्दी मठ में 10 सितंबर को साधु-संतों, राजनेताओं और अफसरों का जमावड़ा लगेगा। इसके लिए मठ में व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस पुण्यतिथि समारोह के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को भी न्यौता दिया गया है।
महंत नरेंद्र गिरि की पुण्यतिथि पर संगम तट पर श्रद्धांजलि सभा भी होगी। इसमें अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्रपुरी के अलावा अन्य अखाड़ों के पीठाधीश्वर, महंत और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इस दौरान महंत नरेंद्र गिरि के अलावा अखाड़े के अन्य ब्रह्मलीन संतों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। मुख्य समारोह के लिए मठ परिसर में भव्य पंडाल लगाया जाएगा।
साथ ही रंग-बिरंगे फूलों, गुब्बारों से सजावट भी की जाएगी। बाघंबरी गद्दी मठ के पीठाधीश्वर महंत बलबीर गिरि ने पुण्यतिथि समारोह का न्यौता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लखनऊ स्थित उनके आवास पर जाकर दिया। इस दौरान शिष्टाचार भेंट में उन्होंने सीएम से आयोजन में हिस्सा लेने का आग्रह किया।
इसी तरह महंत बलवीर गिरि ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से भी मुलाकात की और उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के अलावा कई मंत्री, विधायक और अफसरों को महंत नरेंद्र गिरि के पुण्यतिथि समारोह में आमंत्रित किया गया है।