{"_id":"51f0e917584fcf30cc4e3d65e6326f66","slug":"sabotage-the-20th-prosecution-lawyers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़फोड़ में वकीलों पर 20वां मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़फोड़ में वकीलों पर 20वां मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 17 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
वकील की हत्या के बाद बवाल के मामले में पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। तोड़फोड़ के मामले में मंगलवार को सिविल लाइंस थाने में एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अब तक बवाल करने वाले वकीलों पर कर्नलगंज और सिविल लाइंस में दर्ज मुकदमों की संख्या 20 हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एसएसपी दफ्तर में तोड़फोड़ करने वाले 34 लोगों की पहचान कर ली है। तोड़फोेेड़ की अज्ञात में दर्ज रिपोर्ट में इन लोगों के नाम जोड़े जाएंगे।
सिविल लाइंस थाने में तोड़फोड़ की रिपोर्ट धूमनगंज थाना क्षेत्र के प्रीतम नगर के रहने वाले अमित कुशवाहा ने दर्ज करवाई है। 11 मार्च को अमित किसी काम से हाईकोर्ट आए थे। उन्होंने हाईकोर्ट के पास ही अपनी इंडिगो कार खड़ी कर दी थी। दोपहर में दो बजे के आसपास उनकी कार को अज्ञात वकीलों ने तोड़ दिया। अमित कुछ देर बाद लौटे तो कार के सारे शीशे टूटे हुए मिले। पुलिस ने पहचान के लिए कई वीडियो और फोटो भी जुटा लिए हैं।