फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   " RTU " substation will be equipped with the technology

‘आरटीयू’ तकनीक से लैस होंगे सबस्टेशन

Sat, 18 Apr 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 18 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी में स्मार्ट बिजली व्यवस्था की तैयारी शुरू हो गई है। योजना के पहले चरण में शहर के 33/11 केवीए के सभी 44 सबस्टेशनों को रिमोट टर्मिनल यूनिट (आरटीयू) से जोड़ने के साथ ही अत्याधुनिक इलेक्ट्रानिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। निजी कंपनियों टाटा इलेक्ट्रिक कंपनी, सीमंस एवं फीडबैक कंपनियों के तकनीकी विशेषज्ञों ने शनिवार को पूर्वांचल पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता एसपी पांडे के साथ बैठक की। इस दौरान अधीक्षण अभियंता आरसी शर्मा, डीके दोहरे और अश्वनी कुमार के अलावा कई अधिशासी अभियंता भी रहे।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता ने बताया कि अब शहर के सभी 44 सबस्टेशनों की बिजली आपूर्ति की मानीटरिंग अधिकारियों, कर्मचारियों की जगह अत्याधुनिक  इलेक्ट्रानिक उपकरणों से की जाएगी। सबस्टेशन में आरटीयू लगाए जाएंगे। सभी सबस्टेशनों को मेन कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। किस सबस्टेशन को कितनी यूनिट बिजली आपूर्ति की गई और कितनी यूनिट खपत हुई, कितनी यूनिट बिजली चोरी गई इसका पता लगाया जाएगा। मीटर युक्त ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे। लोड अत्यधिक होने या लाइन ट्रिप होने की स्थिति में सबस्टेशन अपने आप शट डाउन हो जाएगा। मुख्य अभियंता ने बताया कि शहर की बिजली आपूर्ति के लिए आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक  सुुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा सिस्टम (स्काडा), प्रोग्राम इवैलुएशन स्काडा और रिव्यू सिस्टम (पर्ट) जैसी आधुनिकतम टेक्नोलॉजी की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed