फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RSS meeting: Where there used to be whistles in cinema halls, now there are chants of Mother India

आरएसएस की बैठक : सिनेमाघरों में जहां बजती थी सीटी, वहां अब लग रहे भारत मां के जयकारे

Thu, 17 Mar 2022 07:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Mar 2022 07:40 PM IST
सार

गुजरात के कर्णावती में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में शिरकत करने के बाद प्रयागराज पहुंचे प्रांत प्रचारक ने कहा कि कश्मीर में हिंदू समाज के लोगों के साथ जो अत्याचार हुए हैं उसकी सच्चाई जानने का हर भारतवासी को अधिकार है ।

विज्ञापन
RSS meeting: Where there used to be whistles in cinema halls, now there are chants of Mother India
आरएसएस (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में आई वैचारिक क्त्रसंति में संघ विचार परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका है। व्यवस्था एवं समाज में आमूलचूल परिवर्तन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए हमें बिना रुके, बिना थके आगे बढ़ाना होगा। यह हमारे 98 वर्षों की साधना का परिणाम है।

विज्ञापन




देश के सिनेमाघरों में जहां सीटी बजती थी वही आज वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे सुनाई देने लगे हैं। बृहस्पतिवार को यह बातें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश ने केपी कम्युनिटी हॉल में संघ विचार परिवार के 25 संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन




गुजरात के कर्णावती में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में शिरकत करने के बाद प्रयागराज पहुंचे प्रांत प्रचारक ने कहा कि कश्मीर में हिंदू समाज के लोगों के साथ जो अत्याचार हुए हैं उसकी सच्चाई जानने का हर भारतवासी को अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज जब यह सच्चाई सामने आ रही है तो कुछ लोगों के पेट में दर्द होने लगा है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के हर क्षेत्र में वैचारिक परिवर्तन नहीं होता है तब तक परिवर्तन का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकेगा।

2014 के बाद देश में हुआ स्वत्व का जागरण


केवल राजनीतिक परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन नहीं होगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को और कठोर परिश्रम करने होंगे । 2014 के बाद देश के स्वत्व का जागरण हुआ है। स्वत्व के जागरण से अपनत्व बढा है । केवल मुझ में नहीं समाज में परिवर्तन हो इस लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि समाज के बल पर ही यह देश खड़ा है । प्रांच प्रचारक ने कहा कि प्रयाग में चल रहे  विचार परिवार के संगठनों को और मजबूत बनाने के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ता भेजे जाएंगे।



पूरे काशी प्रांत में 32 आनुषंगिक संगठन कार्य कर रहे हैं जबकि प्रयाग में 25 संगठन क्त्रिस्याशील है ।जो संगठन क्त्रिस्याशील नहीं है उन्हें भी गति पकड़ाने के लिए मिलकर प्रयत्न करना होगा। इस अवसर पर प्रांत संघचालक डा. विश्वनाथ निगम, डा. राज बिहारी, मुनीश, अंगराज सिंह, राकेश, सत्यपाल, डा. पीयूष, डा. एमजे त्रिपाठी, सत्य विजय आदि मौजूद रहे। 

संघ प्रांत प्रचारक काशी प्रांत का बढ़ाया गया कार्यकाल 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश का कार्यकाल बढा दिया गया है। अमूमन संघ के प्रांत प्रचारक का कार्यकाल तीन वर्ष तक रहता है, लेकिन काशी प्रांत में कोरोना की पहली से तीसरी लहर के दौरान किए गए सेवा कार्य, टीकाकरण अभियान के साथ संघ के कार्यक्रमों के विस्तार के कारण रमेश का कार्यकाल बढ़ाया गया है।



संघ प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ एमजे त्रिपाठी ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि अभियान के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे पर काशी प्रांत में उल्लेखनीय कार्य के चलते प्रांत प्रचारक का कार्यकाल बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed