फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rs 84 lakh cheated in the name of getting contract in railway, case registered against four fraudsters

प्रयागराज : रेलवे में ठेका दिलाने के नाम पर 84 लाख रुपये ठगे, चार जालसाजों पर केस दर्ज

Fri, 11 Aug 2023 12:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 12:51 PM IST
सार

रेलवे अस्पताल में दवाओं की सप्लाई का भी टेंडर दिलाने का वादा किया था। इसके एवज में उमैर ने अज़हर अनीस के खाते में 54 लाख 31 हज़ार ट्रांसफर किए। अलग-अलग किश्तों में उमैर से 84 लाख छप्पन हज़ार रुपये लिए गए।

विज्ञापन
Rs 84 lakh cheated in the name of getting contract in railway, case registered against four fraudsters
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेलवे में स्क्रैप का ठेका दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। करेली के बाजुपुर के रहने वाले उमैर खान का आरोप है की मुमताज़ महल खुल्दाबाद निवासी अजहर अनीस ने उसे रेलवे के स्क्रैप का ठेका दिलाने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन

रेलवे अस्पताल में दवाओं की सप्लाई का भी टेंडर दिलाने का वादा किया था। इसके एवज में उमैर ने अज़हर अनीस के खाते में 54 लाख 31 हज़ार ट्रांसफर किए। अलग-अलग किश्तों में उमैर से 84 लाख छप्पन हज़ार रुपये लिए गए। पैसा लेने के बाद जालसाजों ने रेलवे के स्क्रैप डिपार्टमेंट के लेटर पर आदेश की कॉपी, जिसमें भारत सरकार की मोहर लगी थी, उसे दिया।

विज्ञापन

पत्र में लिखा था कि संबंधित शख्स को 100 दिन के लिए रेलवे स्क्रैप का काम दिया जाता है। पीड़ित जब पत्र लेकर रेलवे के स्क्रैप डिपार्टमेंट पहुंचा तो पता चला कि ऐसा कोई आदेश रेलवे ने जारी ही नही किया। उमैर ने अजहर अनीस, फरहीना आरिफ, डॉ परवेज़ और काज़ी जाहिद के खिलाफ बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed