फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rs 42 crore released for ROB on Meja Marg

मेजा मार्ग पर आरओबी के लिए 42 करोड़ रुपये जारी

Tue, 04 Feb 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rs 42 crore released for ROB on Meja Marg
Rs 42 crore released for ROB on Meja Marg
प्रयागराज। यमुनापार के भीरपुर रेलवे स्टेशन केपास बनाए जा रहे रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) के लिए प्रदेश सरकार ने 42 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर यह जानकारी लोगों से साझा की है।
विज्ञापन

भीरपुर मेजा मार्ग पर स्थित रेल क्रासिंग पर दो लेन का आरओबी बनाया जा रहा है। इसके बनने से लोगों को जाम से जूझना नहीं पड़ेगा। रेलवे ने अपना काम पिछले वर्ष ही शुरू कर दिया था। लगभग पचास फीसदी कार्य पूरा भी हो गया है। रेल अधिकारियों का कहना है कि बाकी का काम तीन महीने में काम पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे यह काम डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएफसीएल) से करा रहा है। इसके लिए रेलवे प्रशासन की ओर से 6.50 करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित कर रखा है। रेलवे आरओबी के ऊपरी हिस्से को बनवा रहा है, जबकि आरओबी के ऊपरी हिस्से को मार्ग से जोड़ने का कार्य सेतु निगम करा रहा है। सेतु निगम के जीएम आरके सिंह ने कहा कि बजट के लिए पिछले साल ही शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। बजट पास होने की जानकारी डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने खुद ट्वीट कर दी। ट्वीट में उन्होंने कहा है किप्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत मुगलसराय-प्रयागराज सेक्शन पर स्थित रेल सम्पार संख्या-27 पर दो लेन रेल उपरिगामी सेतु बनवाए जाने हेतु 42 करोड़ रुपये की धनराशि निर्गत की गई है। सेतु निगम के जीएम का कहना है कि बजट जारी होने के बाद आरओबी के निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed