{"_id":"5beed6cebdec22276562462f","slug":"rs-3-cr-extortion-money-demanding-from-apna-dal-mla-sangam-lal-gupta","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः अपना दल विधायक से मांगी तीन करोड़ रुपये की रंगदारी, मिली हत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः अपना दल विधायक से मांगी तीन करोड़ रुपये की रंगदारी, मिली हत्या की धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Updated Fri, 16 Nov 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
संगम लाल गुप्ता
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ सीट से अपना दल के विधायक संगम लाल गुप्ता से तीन करोड़ रुपये रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। वहीं, पुलिस सूत्रों ने कहा
विज्ञापन
कि इस संबंध में विधायक संगम लाल गुप्ता की ओर से तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
गुप्ता ने बताया कि उनके कार्यालय में आज किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक पत्र पहुंचाया। इस खत में उनसे मुखातिब होते हुए लिखा गया है कि अगर 10 दिन के अंदर
तीन करोड़ रुपये नहीं दिये गये तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। पत्र में भेजने वाले का नाम नहीं लिखा है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गयी है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।