फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RRC chairman Vivek Prakash went to Delhi on deputation

प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ के चेयरमैन विवेक प्रकाश

Sat, 01 Aug 2020 12:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Aug 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
RRC chairman Vivek Prakash went to Delhi on deputation
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
रेल भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) प्रयागराज के चेयरमैन विवेक प्रकाश का  प्रतिनियुक्ति पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर के पद पर तबादला हुआ है। 11 वर्ष की रेल सेवा के बाद वह पहली बार प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। उनके स्थान पर अगले आदेश तक आरआरसी में चेयरमैन का दायित्व एनसीआर के डिप्टी सीपीओ अतुल मिश्र देखेंगे। शुक्रवार को ही विवेक प्रकाश ने आरआरसी चेयरमैन का पदभार छोड़ दिया।
विज्ञापन


विवेक प्रकाश ने आरआरसी में चेयरमैन का पदभार वर्ष 2016 में ही संभाला था। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद ही पहली बार आरआरसी ने ग्रुप डी ऑनलाइन परीक्षा सफलतापूर्वक करवाई। चार वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने पांच हजार से ज्यादा ग्रुप डी के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रकिया करवाई। अभी हाल ही में स्पोर्ट्स कोटे के तहत 21 पदों पर उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया की।
विज्ञापन


इसके अलावा कल्चरल एवं स्काउट की परीक्षा पूरी करवाने के बाद वह वैरीफिकेशन का कार्य करवा रहे थे। उन्नाव के शुक्लागंज के रहने वाले विवेक प्रकाश की रेलवे में पहली नियुक्ति दक्षिण पूर्व रेलवे आद्रा में हुई। एनसीआर में वह वर्ष 2013 में आए। यहां विभिन्न पदों पर रहते हुए वर्ष 2016 में उन्हें जीएम अवार्ड भी मिला। विवेक ने बताया कि वह प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रहे हैं। वहां सोमवार या मंगलवार को नई जिम्मेदारी संभाल लेंगे। विवेक ने एनसीआर जीएम राजीव चौधरी का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed