{"_id":"574752874f1c1b2f07690c58","slug":"rrbs-are-also-many-dibar-test-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआरबी ने डिबार किए कई और परीक्षा केंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरआरबी ने डिबार किए कई और परीक्षा केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 27 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश भर के डेढ़ दर्जन के करीब सरकारी विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 946 पद भरे जाने हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेपर लीक प्रकरण को लेकर विवादों में आई रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में जांच के बाद कुछ और परीक्षा केंद्र डिबार कर दिए हैं। आरआरबी ने निर्णय लिया है कि अब आगे इन सभी केंद्रों में कभी भी परीक्षा नहीं कराई जाएगी। जो केंद्र डिबार किए गए हैं, उसकी संख्या कुल छह है। उधर आरआरबी की इस कार्रवाई के बाद अन्य भर्ती संस्थाओं ने भी चौकसी बरतनी शुरू कर दी है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी ) ने भी आरआरबी से संबंधित केंद्रों की सूची ली है। ताकि एसएससी भी संबंधित केंद्रों में कोई भी ऑनलाइन परीक्षा न करवाएं।
बता दें कि 22 अप्रैल को यूपी एसटीएफ की टीम ने आरआरबी इलाहाबाद की ऑनलाइन परीक्षा के पेपर लीक होने का खुलासा किया था। इस मामले में एसटीएफ ने छह लोगों को गिरफ्तार भी किया। इस दौरान यह भी जानकारी मिली कि ऑनलाइन परीक्षा के पेपर लीक का सूत्रधार रेलवे का ही एक सेक्शन इंजीनियर है। एसटीएफ की जांच के बाद आरआरबी ने भी माना कि ऑनलाइन भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। इसके बाद आरआरबी ने पेपर लीक प्रकरण के बाद विवादित रहे रसूलाबाद स्थित संयोगिता इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी, चकिया स्थित फर्स्ट स्टेप ई एजुकेशन, महाशय मसुरियादीन स्मारक इंटर कालेज तेलियरगंज, वंदना इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, फर्स्ट स्टेप कंप्यूटर साइंस और आरएम टेक परीक्षा केंद्र को आरआरबी ने डिबार कर दिया।
इसके बाद आरआरबी ने अन्य केंद्रों में मिली शिकायत की जांच करवाई। जांच के बाद आरआरबी ने इलाहाबाद के साथ अब आगरा के छह अन्य परीक्षा केंद्र देव टेक्निकल कैंपस , देव एजुकेशन एंड पीजी कालेज सिकंदरा, देव आयुर्वेदिक कालेज कुबेरपुर, कुनाल प्रोफेशन स्टडीज, आरकेजीएम सिकंदरा, एसीई इंस्टीट्यूट एत्मादपुर को भी डिबार कर दिया है। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एनपी सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। वहीं दूसरी ओर पेपर लीक प्रकरण के बाद एसएससी इलाहाबाद ने भी संबंधित केंद्रों की सूची आरआरबी इलाहाबाद से ली है। ऐसा इसलिए ताकि एसएससी भी अपनी ऑनलाइन परीक्षाओं को संबंधित केंद्रों में न कराए।