{"_id":"5c359ae9bdec22569e1141c9","slug":"rpf-si-recruitment-test-suspended-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होने वाली आरपीएफ एसआई की भर्ती परीक्षा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होने वाली आरपीएफ एसआई की भर्ती परीक्षा स्थगित
Wed, 09 Jan 2019 12:25 PM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, प्रयागराज
ब्यूरो, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में उप निरीक्षक (एसआई) की नौ जनवरी को होने वाली भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। परीक्षा निरस्त करने की रेलवे की ओर से कोई वाजिब वजह भी नहीं बताई गई है। साथ ही नौ जनवरी वाली परीक्षा अब कब होगी उसकी भी सूचना रेलवे ने अभी अभ्यर्थियों को नहीं दी है।
विज्ञापन
चर्चा है कि नौ जनवरी को आयोजित परीक्षा को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने बोर्ड को चिट्ठी लिखकर परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की थी। इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल का कहना है कि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) परीक्षा जो नौ जनवरी को होने वाली थी वह अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है।
विज्ञापन
परीक्षा की अगली तिथि की सूचना अभ्यर्थियों को ई-मेल, एसएमएस और रेलवे की वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। साथ ही 10 जनवरी से 13 जनवरी तक होने वाली परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।
विज्ञापन