फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RPF personnel should treat passengers politely

यात्रियों से नम्रता से पेश आएं आरपीएफ कर्मी

Sun, 09 Feb 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
RPF personnel should treat passengers politely
RPF personnel should treat passengers politely - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (पीसीएससी) रविंद्र वर्मा ने आरपीएफ कर्मियों को यात्रियों से नम्रता से पेश आने को कहा। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुरक्षा संबंधी या अन्य कोई असुविधा है तो उनकी आरपीएफ कर्मी हर संभव मदद करें। पीसीएससी ने यह बातें डीआरएम ऑफिस प्रयागराज में आयोजित अपराध संगोष्ठी में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्रेन एवं स्टेशनों पर यात्रियों के साथ किसी भी तरह का अपराध न हो इसके लिए ड्यूटी पर जवान और अफसरों को हर पल अलर्ट मोड में रहना चाहिए। उन्होंने जवानों को निष्ठापूर्वक ड्यूटी करने का भी मंत्र दिया। इस दौरान आरपीएफ मुखिया के तौर पर जवानों की समस्याएं भी सुनीं। इसके बाद उन्होंने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन भी दिया। एनसीआर जोन में पीसीएससी का पद भार ग्रहण करने के बाद पहली बार डीआरएम ऑफिस पहुंचे रविंद्र वर्मा ने सीनियर डीएससी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वह जवानों की बैरक में भी गए। उन्होंने मेस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक को नवीनीकृत करने का भी निर्देश दिया। जवानों के साथ उन्होंने भोजन भी किया। इस दौरान सीनियर डीएससी मनोज कुमार, आरपीएफ प्रभारी जंक्शन बीपी सिंह, पीके ओझा, सत्याश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed