फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   room aloted in two hostel on Student union President.

छात्रसंघ अध्यक्ष के नाम पर दो हॉस्टलों में कमरे

Sun, 21 Apr 2019 02:05 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Apr 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
room aloted in two hostel on Student union President.
pcb - फोटो : प्रयागराज

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव के नाम पर दो हॉस्टलों में कमरे आवंटित होने का मामला सामने आया है। इविवि प्रशासन ने छात्रसंघ अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। वहीं, छात्रसंघ अध्यक्ष का दावा है कि इविवि प्रशासन ने उन्हें फंसाने के लिए साजिश की है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट की फटकार के बाद हॉस्टलों में रेड डाली गई और जांच शुरू हुई तो खुलासा हुआ कि छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव के नाम पर ताराचंद और हॉलैंड हॉल हॉस्टल में एक-एक कमरे आवंटित हैं। चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे की ओर से छात्रसंघ अध्यक्ष को नोटिस जारी कर कहा गया है कि उनके नाम से ताराचंद हॉस्टल में कमरा नंबर 3/33 आवंटित करा लिया है। नोटिस में यह भी कहा गया है हॉस्टल आवंटन के लिए आवेदन में तथ्य छिपाते हुए उदय प्रकाश ने एमए राजनीतिशास्त्र की परिचय पत्र संख्या का उल्लेख नहीं किया है।
विज्ञापन


शनिवार को हॉलैंड हॉल हॉस्टल में जांच के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष हॉस्टल के प्राचार्य आवास में निवासरत पाए गए। उदय के परिचय पत्र पर भी यही पता अंकित है। इस तरह एक ही समय में अध्यक्ष के नाम पर दो कमरे आवंटित कराए गए हैं और तथ्यों को भी छिपा लिया गया है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि छात्रसंघ अध्यक्ष ने शुक्रवार को केपीयूसी, जीएन झा, एसआरके हॉस्टल में कार्रवाई के दौरान व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया, जो छात्रावास नियमावली के विरुद्ध है और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। नोटिस में कह गया कि कि उदय प्रकाश 25 अप्रैल को चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित रूप से स्पष्टीकरण दें कि उन्होंने ऐसा कृत्य क्यों किया और क्यों न उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक एवं विधिक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मैं हॉलैंड हॉल हॉस्टल में रहता हूं। ताराचंद में कमरा आवंटन के लिए मैंने कोई आवेदन नहीं किया। चीफ प्रॉक्टर मुझे फंसाना चाहते हैं। मेरे सभी दस्तावेज इविवि प्रशासन के पास भी हैं। ऐसे में कोई भी मेरे दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर सकता है। आवेदन पर मेरे हस्ताक्षर भी नहीं हैं। इविवि प्रशासन मेरे हस्ताक्षर का मिलान कर सकता है। मेरे खिलाफ साजिश की गई है।’ उदय प्रकाश यादव, छात्रसंघ अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed