{"_id":"632755fea803184ee939c1be","slug":"robbery-was-revealed-near-the-junction-three-miscreants-from-ambedkar-nagar-bareilly-and-bihar-had-committed","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : जंक्शन के पास लूट का खुलासा, अंबेडकर नगर, बरेली व बिहार के तीन बदमाशों ने की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : जंक्शन के पास लूट का खुलासा, अंबेडकर नगर, बरेली व बिहार के तीन बदमाशों ने की थी वारदात
Sun, 18 Sep 2022 11:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:01 PM IST
सार
पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने पानी की बोतल का पेमेंट करते वक्त छात्र का पेटीएम पिन देख लिया था। इसके बाद सुनसान स्थान पर तमंचा सटाकर उससे मोबाइल व 5400 नकदी लूट ली थी।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुल्दाबाद में जंक्शन के गेट नंबर चार के पास परीक्षा देने जा रहे छात्र आशीष कुमार से 5400 रुपये और मोबाइल लूट करने वाले तीन बदमाश रविवार को गिरफ्तार कर लिए गए। यह आंबेडकर नगर, बरेली व बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। करछना निवासी आशीष को 15 सितंबर की रात नौ बजे बदमाशों ने तब शिकार बनाया था जब वह परीक्षा के लिए दिल्ली की ट्रेन पकड़ने जंक्शन जा रहा था। घटना में शामिल तीनों बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
इनमें क्रमश: मिराज अहमद, शादाब व अली हुसैन शामिल हैं। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने पानी की बोतल का पेमेंट करते वक्त छात्र का पेटीएम पिन देख लिया था। इसके बाद सुनसान स्थान पर तमंचा सटाकर उससे मोबाइल व 5400 नकदी लूट ली थी। फिर इसी मोबाइल के पेटीएम से 15750 रुपये अलग-अलग जगहों से नकद ले लिए थे। कब्जे से बरामद एटीएम कार्ड के बारे में बताया कि इसे चारबाग रेलवे स्टेेशन के पास स्थित बूथ में एक व्यक्ति से छीना था और इसके जरिये सात हजार रुपये भी निकाले थे।
यह भी बताया कि पिछले दिनों कोतवाली क्षेत्र में ई रिक्शा में एक व्यक्ति की जेब काटकर 20 हजार रुपये उड़ा दिए थे। खुल्दाबाद थाना के प्रभारी आरपी सिंह के मुताबिक, आरोपियों ने बताया है कि वह घूम-घूमकर अलग-अलग शहरों में वारदात करते थे। उनके कब्जे से 4970 रुपये व मोबाइल के अलावा तमंचा कारतूस बरामद किया गया है।