{"_id":"652a47aaa0ff322c680c31b9","slug":"robbery-of-rs-50-000-from-cashier-of-petrol-pump-chaos-in-meja-due-to-attack-in-broad-daylight-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : पेट्रोल पंप के कैशियर से 50 हजार की लूट, मेजा में दिन दहाड़े हुई वारदात से खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : पेट्रोल पंप के कैशियर से 50 हजार की लूट, मेजा में दिन दहाड़े हुई वारदात से खलबली
Sat, 14 Oct 2023 01:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:17 PM IST
सार
मेजा के भटौती चौराहे पर देवी शंकर का पेट्रोल पंप है। पंप के कैशियर शिवबहादुर ने बताया कि पंप पर एक बाइक में पेट्रोल डाल रहा था, तभी बाइक सवार बदमाश और से भरे थैले को छीन कर भाग गए। सूचना पर मौके पर एसीपी मेजा विमल किशोर मिश्र और मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर लूट। सांकेतिक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेजा में शनिवार सुबह भटौती स्थित एक पेट्रोल पंप के कैशियर से बाइक सवार बदमाशों ने पचास हजार रुपये लूट लिए। इस घटना से से खलबली मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कई जगह नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। हालांकि पुलिस पूरे मामले को ही अब संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन
मेजा के भटौती चौराहे पर देवी शंकर का पेट्रोल पंप है। पंप के कैशियर शिवबहादुर ने बताया कि पंप पर एक बाइक में पेट्रोल डाल रहा था, तभी बाइक सवार बदमाश और से भरे थैले को छीन कर भाग गए। सूचना पर मौके पर एसीपी मेजा विमल किशोर मिश्र और मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने कई जगहों पर बदमाशों की धर पकड़ के लिए घेराबंदी की, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष मेजा ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान मामला संदिग्ध समझ में आ रहा है। हालांकि जांच पड़ताल जारी है। सीसीटीवी कैमरे से घटना की सच्चाई जानने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन