फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rob will be developed on bakshi bandh soon

बख्शी बांध पर जल्द बनेगा आरओबी

Thu, 08 Oct 2020 02:14 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
rob will be developed on bakshi bandh soon
बख्शी बांध पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज। - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। लंबे अर्से से बख्शी बांध पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है। शासन ने आरओबी निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही आरओबी बनाने काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


सेतु निगम के अधीक्षण अभियंता अमित कुमार वर्मा ने बताया कि बख्शी बांध पर आरओबी के निर्माण के लिए शासन की स्वीकृति महीने भर पहले ही मिल चुकी थी। अब उसके लिए बजट आवंटित किया गया है। 800 मीटर लंबे आरओबी के निर्माण में 52 करोड़, 92 लाख, 36 हजार रुपये का खर्चा आएगा। शासन ने पहली किस्त के रूप में पांच करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरओबी के निर्माण में रेलवे की भी भागीदारी है। रेलवे वहां रेल पटरी पर मुख्य सेतु का निर्माण कराएगा। इसके लिए निर्धारित किए गए पूरे बजट में नौ करोड़, 80 लाख, 25 हजार रुपये खर्च होंगे। इस रकम का भुगतान रेलवे की ओर से होगा। बाकी लागत 43 करोड़, 12 लाख, 11 हजार रुपये प्रदेश सरकार की ओर से वहन की जाएगी। अधीक्षण अभियंता अमित कुमार ने बताया कि बजट आवंटन के शुरू होने से निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आ जाएगी। अभी इसकी तकनीकी स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम से मिलेगी राहत
आरओबी बनने से छोटा बघाड़ा, सलोरी, दारागंज, एलनगंज, अल्लापुर आदि इलाकों के लोगों का आना-जाना आसान हो जाएगा। यहां प्रयागघाट और प्रयाग स्टेशन दो क्रासिंग होने और सब्जी मंडी होने से जाम की समस्या बनी रहती है। आरओबी बनने से लोगों को इस समस्या से स्थायी रूप से राहत मिल जाएगी। यह आरओबी बख्शी बांध स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय से शुरू होकर हाशिमपुर चौराहे से आगे करीब 100 मीटर पर जाकर समाप्त होगा। इससे हाशिमपुर चौराहे पर भी भीड़ कम हो जाएगी और यातायात सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed