{"_id":"66daccdeb9d0fa74d3064870","slug":"roadways-will-recruit-operators-on-outsourcing-website-released-for-application-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Job : आउटसोर्सिंग पर परिचालकों की भर्ती करेगा रोडवेज, इस वेबसाइट पर कल से करना होगा रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Job : आउटसोर्सिंग पर परिचालकों की भर्ती करेगा रोडवेज, इस वेबसाइट पर कल से करना होगा रजिस्ट्रेशन
Fri, 06 Sep 2024 03:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:05 PM IST
सार
UP Bus Conductor Vacancy 2024 : यूपी रोडवेज में परिचालकों के 131 पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए रोडवेज ने वेबसाइट भी जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी कल यानी सात सितंबर से इस वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन द्वारा आउटसोर्सिंग पर परिचालकों की भर्ती की जाएगी। कुल 131 परिचालक इस दौरान भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए वेबसाइट http://sewayojan.up.nic.in के माध्यम से आवेदन करना होगा। आनलाइन रजिस्ट्रेशन 07 सितंबर से 14 सितंबर तक होंगे।
विज्ञापन
दरअसल महाकुंंभ के दौरान प्रयागराज में 500 से ज्यादा नई शटल बसों का संचालन होना है। इसके अलावा प्रयागराज रीजन को कुछ और नई बसें शासन से मिलनी है। इसी को देखते हुए प्रयागराज रीजन में आउटसोर्सिंग पर परिचालकों की भर्ती का निर्णय लिया है। प्रयागराज रीजन द्वारा 131 पदों के लिए जेम पोर्टल से चयनित फर्म मेसर्स एसएस इंटरप्राइजेज रायबरेली का यह पूरी प्रक्रिया सौंपी है। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि 14 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।
विज्ञापन