{"_id":"62ebf7ee7978ad2cdc71a59e","slug":"roadways-will-provide-free-travel-to-women-in-650-buses-upsrtc-preparing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा बंधन : महिलाओं को 650 बसों से मुफ्त यात्रा कराएगा रोडवेज, तैयारी में जुटा यूपीएसआरटीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा बंधन : महिलाओं को 650 बसों से मुफ्त यात्रा कराएगा रोडवेज, तैयारी में जुटा यूपीएसआरटीसी
Thu, 04 Aug 2022 10:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 04 Aug 2022 10:16 PM IST
सार
बीते कुछ वर्ष से रक्षाबंधन पर महिलाओं को बस में फ्री सफर की सौगात दी जा रही है। यह सुविधा रात 12 बजे से अगले दिन रात 12 बजे तक यानी की कुल 24 घंटे के लिए दिए जाने का प्रावधान है। सरकार की यह योजना महिलाएं भी पसंद करतीं हैं।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भले ही अब तक शासन ने रक्षा बंधन पर महिलाओं के फ्री बस सफर का एलान न किया हो, लेकिन, प्रयागराज रीजन ने अपनी तैयारियां तेज कर दीं हैं। एलान के बाद 650 बसों में फ्री सफर कराया जाएगा। दरअसल, बीते कुछ वर्ष से रक्षाबंधन पर महिलाओं को बस में फ्री सफर की सौगात दी जा रही है। यह सुविधा रात 12 बजे से अगले दिन रात 12 बजे तक यानी की कुल 24 घंटे के लिए दिए जाने का प्रावधान है। सरकार की यह योजना महिलाएं भी पसंद करतीं हैं।
विज्ञापन
इस बार रोडवेज ने कानपुर, लखनऊ, अयोध्या आदि रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। हालांकि, उक्त दिवस पर इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन की बजाय नि:शुल्क यात्रा के मैनुअल टिकट बनाए जा सकते हैं। इसकी प्रविष्टि मार्ग पत्र में भी अंकित रहेगी। साथ ही जिन महिलाओं ने रक्षाबंधन के टिकट पहले से ही ऑनलाइन बुक करवा लिए हैं, उनका रिफंड भी रोडवेज उनके बैंक खातों में भेजेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है। अब शासन के निर्देश का इंतजार है।
विज्ञापन