फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roadways installed using magic refill in Civil Lines depo service of six contract operators terminated

प्रयागराज : रोडवेज बस कंडक्टरों ने मैजिक रिफिल के जरिए विभाग को लगाया लाखों का चूना, छह परिचालकों की सेवा समाप्त

Mon, 28 Mar 2022 09:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 09:45 PM IST
सार

अफसरों को शिकायत मिल रही थी कि कंडक्टर मैजिक पेन से यात्रियों का टिकट काटकर रोडवेज को चपत लगा रहे थे। इस संबंध में दो माह में रीजन के कुल 995 कंडक्टरों के मार्गपत्र को यूवी लैंप से चेक किया गया।

विज्ञापन
Roadways installed using magic refill in Civil Lines depo service of six contract operators terminated
यूपी रोडवेज - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

जीरोरोड डिपो के बाद अब सिविल लाइंस डिपो में भी मैजिक रिफिल का प्रयोग कर रोडवेज को चपत लगाने का मामला सामनेे आया है। यहां जांच के दौरान छह संविदा परिचालक इस आरोप के दोषी पाए गए हैं। इन सभी की संविदा समाप्त कर दी गई है। अब इन सबके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन



दरअसल अफसरों को शिकायत मिल रही थी कि कंडक्टर मैजिक पेन से यात्रियों का टिकट काटकर रोडवेज को चपत लगा रहे थे। इस संबंध में दो माह में रीजन के कुल 995 कंडक्टरों के मार्गपत्र को यूवी लैंप से चेक किया गया। इसमें जांच के दौरान छह संविदा परिचालक विवेक कुमार यादव, विनय कुमार भारतीय, चंदन यादव, प्रवीण कुमार तिवारी, सुनील कुमार चौधरी, शुभम त्रिपाठी मैजिक पैन का प्रयोग करने के आरोप में पकड़े गए। उनकी जांच रिपोर्ट तैयार कर एआरएम सीबी राम ने उनकी संविदा समाप्त कर दी है।

विज्ञापन

लाखों का किया गया वारा न्यारा

यह सभी मामले नवंबर, दिसंबर 2021 के हैं। इन छह परिचालकों ने  मैजिक पेन का इस्तेमाल कर विभाग को लाखों के राजस्व की क्षति पहुंचाई है। बताया जा रहा है कि इन छह परिचालक ने मैजिक पेन से टिकट काटकर यात्री से पूरा किराया वसूला, लेकिन बाद में केमिकल के इस्तेमाल से स्याही गायब कर दी और अपने मार्ग पत्र में उन्होंने यात्री द्वारा किए गए सफर की दूरी कम दिखा दी। जो रकम बची वह उन्हीं की हो गई।


जीरोरोड डिपो में भी इस तरह के दो मामले आए। एआरएम सिविल लाइंस सीबी राम ने कहा कि इन सभी  से  रोडवेज को मिलने वाले राजस्व का नुकसान हुआ। कहा कि  मैजिक पेन का इस्तेमाल करने वाले सभी छह कंडक्टरों की संविदा समाप्त कर दी गई है। अब उनके खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। 

टिकटों की धनराशि गबन करने में दो कंडक्टरों पर केस
रोडवेज बस के टिकटों की धनराशि का गबन करने के आरोप में कंडक्टर कुलदीप गुप्ता व पूर्व संविदा कंडक्टर मुकेश कुमार पर सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया गया है। जीरो रोड डिपो की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी कल्पना त्रिपाठी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दोनों ने काटे गए टिकटों की धनराशि का गबन कर लिया है। उन्होंने बिक्री के रिकॉर्ड से संबंधित दस्तावेज में मैजिक पेन से कटिंग कर यह खेल किया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed