{"_id":"5f99c0848ebc3e9b99244a63","slug":"roadways-fixed-the-rout-of-chitrakoot-bus-from-prayagraj-city-desk-news-ald2901592190","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट मेले के लिए रोडवेज ने निर्धारित किए बसों के रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट मेले के लिए रोडवेज ने निर्धारित किए बसों के रूट
Thu, 29 Oct 2020 04:06 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
roadways fixed the rout of chitrakoot bus from prayagraj
अगले माह चित्रकूट में लगने वाले दीपमालिका मेले को लेकर रोडवेज ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। रोडवेज ने 10 नवंबर से 17 नवंबर के मध्य चित्रकूट के लिए 105 बसें चलाने का निर्णय लिया है। इन बसों के संचालन के लिए रोडवेज ने रूट का भी निर्धारण कर लिया है।
विज्ञापन
संबंधित रूट के हिसाब से ही रोडवेज द्वारा अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। प्रयागराज से चित्रकूट के लिए जीरो रोड बस स्टेशन से बसें यात्रियों को उपलब्ध होंगी। इसके लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जीरो रोड रविंद्र कुमार सिंह को उक्त मेले के लिए मेलाधिकारी नामित किया गया है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि जीरो रोड डिपो से 35, लीडर रोड डिपो से 30, प्रतापगढ़, प्रयाग डिपो, सिविल लाइंस एवं मिर्जापुर डिपो से 10-10 बसों का संचालन होगा। इसके अलावा 70 बसों का रिजर्व रखा जाएगा। ताकि जरूरत पर उनका प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन
इन रूटों पर होगा बसों का संचालन :-
रूट का नाम बसों की संख्या
- प्रयागराज-चित्रकूट 35
- प्रयागराज-शंकरगढ़-चित्रकूट 15
- चाकघाट-नारीबारी-चित्रकूट 05
- प्रयागराज-महेवाघाट-चित्रकूट 05
- राजापुर-चित्रकूट 22
- कड़ा/सैनी-चित्रकूट वाया महेवाघाट 04
- पश्चिम शरीरा-चित्रकूट वाया महेवाघाट 03
- सराय अकिल-चित्रकूट वाया महेवाघाट 04
- मंझनपुर-चित्रकूट वाया महेवाघाट 07
- धाता/ खखेरू-चित्रकूट वाया महेवाघाट 05