फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roadways buses can be booked for any city of the state

उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर के लिए बुक हो सकेंगी रोडवेज बसें

Mon, 15 Jun 2020 07:09 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses can be booked for any city of the state
UP roadways - फोटो : अमर उजाला

अनलॉक होने के बाद बसों का संचालन रोडवेज ने भले ही शुरु कर दिया हो लेकिन उसे अब भी अपेक्षित यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। 60 फ़ीसदी से कम लोड फैक्टर होने की वजह से रोडवेज को हर रोज हो रहे लंबे नुकसान को देखते हुए अब विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए सामान्य बस सेवा के साथ ही टिकट बस बुकिंग सेवा भी शुरू की है।

विज्ञापन


यानी कि अब प्रदेश के किसी भी जिले में जाने के लिए बस की बुकिंग कराई जा सकती है इस में न्यूनतम 35 से 40 यात्रियों का होना अनिवार्य है। खास बात यह है कि इस बुकिंग के लिए यात्रियों से सामान बस सेवा की तरह ही प्रति टिकट बस का किराया लिया जाएगा। वर्तमान समय रोडवेज के प्रयागराज रीजन का प्रतिदिन का लोड फैक्टर 30 फ़ीसदी के पास पहुंचा है।

विज्ञापन

Roadways buses can be booked for any city of the state
बस - फोटो : अमर उजाला

इस माह की शुरुआत में लोड फैक्टर 10 से 20 फ़ीसदी था। कुछ रूटों को छोड़ दिया जाए तो प्रयागराज से अधिकांश रूटों पर अब भी यात्रियों का टोटा है। आय बढ़ाने के लिए रोडवेज के प्रबंध निदेशक राजशेखर ने टिकट आधारित बस बुकिंग सेवा शुरू करने का निर्देश दिया है। हालांकि इस सुविधा का उपयोग रोडवेज ने पहले भी किया है लेकिन तमाम रीजन में इसका पालन ना के बराबर ही होता था।

Roadways buses can be booked for any city of the state
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

इस बारे में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस विशन का कहना है कि प्रयागराज से दूरदराज के जिले जैसे मेरठ ,सहारनपुर, मुरादाबाद ,बिजनौर, बरेली आदि जिलों में जाना है तो यात्रियों से वहां तक के टिकट का ही किराया लिया जाएगा उदाहरण के लिए प्रयागराज से अगर किसी शहर का किराया ₹300 है तो 35 लोगों का ग्रुप यात्रियों को जाना है तो 10500 रुपए जमा करके बस बुक कराई जा सकती है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में रीजन के जीरो रोड ,प्रयाग, लीडर रोड, सिविल लाइंस, प्रतापगढ़ ,बादशाहपुर, लालगंज और मिर्जापुर के एआरएम से बुकिंग के लिए संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed