{"_id":"637fc049e7c1fb287642e461","slug":"roadways-bus-station-civil-lines-inspection-transport-minister-dayashankar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: रोडवेज बस स्टेशन की अव्यवस्था पर भड़के परिवहन मंत्री दयाशंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: रोडवेज बस स्टेशन की अव्यवस्था पर भड़के परिवहन मंत्री दयाशंकर
Fri, 25 Nov 2022 12:35 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 25 Nov 2022 12:35 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने समीक्षा बैठक के बाद सिविल लाइंस रोडवेज बस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया और यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
Prayagraj
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंभ मेले से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा बैठक में शिरकत करने के बाद प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रात 10 बजे के आसपास अचानक सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंच गए। यहां तमाम अव्यवस्थाओं पर उन्होंने खासी नाराजगी जताई। इस दौरान मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अफसरों को भी नहीं फटकार लगाई।
विज्ञापन
सिविल लाइंस बस स्टेशन की इंक्वायरी पर बैठे कर्मचारी का परिचय मांगा तो मालूम पड़ा कि वह दूसरे विभाग में कार्यरत है। बस स्टेशन के रैन बसेरे में अवैध रूप से रखे सामान पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। मालूम पड़ा कि वहां कुछ कुली अवैध रूप से अपना सामान वहां पर रख देते हैं। जब मौके पर मौजूद कुलियों से इसके बारे में पूछा गया तो किसी ने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
इस दौरान वे बस में भी चढ़े। बस में मौजूद कंडक्टर द्वारा टिकट ना काटे जाने पर उन्होंने कहा कि स्टेशन से ही यात्रियों का टिकट काटने की कार्रवाई शुरू कर दी जाए। वहां भोजनालय कभी उन्होंने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इलाहाबाद टेंपो टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी ने कहा कि बस स्टेशन पर साइकिल स्टैंड ना होने से लोगों को काफी दिक्कत होती है ।
विज्ञापन
इस पर मंत्री ने कहा कि वह इस संबंध में कार्रवाई करेंगे। उधर उनके निरीक्षण के दौरान बस स्टेशन पर कोई वरिष्ठ अधिकारी नहीं था। हालांकि बाद में एआरएम प्रयाग डिपो मौके पर पहुंचे। उनसे मंत्री ने सभी अव्यवस्थाओं को दूर करने का निर्देश दिया।