{"_id":"6862708df33720d0bc097ff9","slug":"roadways-bus-and-dumper-collide-fiercely-to-save-a-scooter-rider-a-dozen-passengers-injured-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : स्कूटी सवार को बचाने में रोडवेज की बस और डंपर में जोरदार भिड़ंत, दर्जन भर यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : स्कूटी सवार को बचाने में रोडवेज की बस और डंपर में जोरदार भिड़ंत, दर्जन भर यात्री घायल
Mon, 30 Jun 2025 04:40 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 30 Jun 2025 04:40 PM IST
सार
बारा थाना क्षेत्र के ग्राम सेहुड़ा के पास प्रयागराज चित्रकूट हाईवे पर प्रयागराज से चित्रकूट जा रही जीरो रोड डिपो की बस और चित्रकूट से प्रयागराज की तरफ आ रही डंपर में सीधी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त जीरो रोड डिपो की रोडवेज बस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बारा थाना क्षेत्र के ग्राम सेहुड़ा के पास प्रयागराज चित्रकूट हाईवे पर प्रयागराज से चित्रकूट जा रही जीरो रोड डिपो की बस और चित्रकूट से प्रयागराज की तरफ आ रही डंपर में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा स्कूटी सवार को बचाने में हुआ। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सड़क पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। हादसा इतना जबर्दस्त था का बस के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन
हादसे में सत्य प्रकाश मिश्रा पुत्र हरिहर प्रसाद (40) निवासी रामनगर चित्रकूट, सुमित कुमार निषाद (36) पुत्र संतलाल निवासी मांडा रोड थाना मांडा प्रयागराज, अवध नारायण (30) पुत्र स्वयंवर निवासी लुढ़ौरा बरेठी मऊ जनपद चित्रकूट, राहुल वर्मा (25) पुत्र अवध नारायण निवासी लुढ़ौरा बरेठी मऊ जनपद चित्रकूट, सूरज कुमार (12) पुत्र विद्याकांत निवासी ग्राम दुबावल थाना सराय इनायत प्रयागराज, संदीप पांडे (25) पुत्र रामबाबू पांडे निवासी सराय अकिल थाना सराय अकिल कौशांबी, साइना (35) पत्नी लाला निवासी कर्वी जनपद चित्रकूट, डॉक्टर रूबी पाल (38) पत्नी राजेश पाल निवासी चित्रकूट, रेशमा (19) पत्नी गोकुल निवासी कर्वी जनपद चित्रकूट घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ भेजा। घटना में संदीप, सायना, रूबी पाल व रेशमा को गंभीर चोट लगने के कारण एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अभिषेक मिश्रा (25) पुत्र नंदलाल निवासी हनुमान नगर लोहगरा थाना बारा प्रयागराज, रीता साहू (38) पत्नी मनोज साहू निवासी मालवीय नगर थाना मुठ्ठीगंज प्रयागराज को इनके परिजन उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले गए।
विज्ञापन